
बहराइच। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी एवं अवध जोन के प्रांतीय अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री नकुल दुबे 26 जुलाई 2023 को बहराइच में संविधान बचाओ संकल्प सभा करने के लिए गोंडा से बहराइच आ रहे थे, इस दौरान रास्ते में बहराइच गोंडा रोड पर स्थित खुटेहना चौराहा पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदर्श अग्रवाल की अगुवाई में सेवादल के पूर्व जिला अध्यक्ष विपुल मिश्रा के आवास पर भव्य स्वागत किया गया।
प्रदेश और प्रांतीय अध्यक्ष को बाबू राम मिश्र, शहर अध्यक्ष आदर्श अग्रवाल, सेवादल के पूर्व जिलाध्यक्ष विपुल मिश्र, पयागपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मेजर राना शिवम सिंह,उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य अमर नाथ शुक्ल ने अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह के रूप में भगवान परशुराम व भगवान बुद्ध की प्रतिमा देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर प्रदेश और प्रांतीय अध्यक्ष ने जलपान करते हुए आगामी रणनीति पर विचार विमर्श किया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता श्रीराम मौर्या, अनिल सिंह, मुकुंद जी शुक्ल शेरा, धर्मेंद्र चौधरी, राजेंद्र सिंह, उमेश तिवारी, गौरव मिश्र, अंकित सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।