UP MLC Election 2026: BJP ने 6 प्रत्याशी किए घोषित
उत्तर प्रदेश में एमएलसी चुनाव 2026 को लेकर भाजपा ने अपने छह प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पार्टी की ओर से जारी सूची में पांच शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से ध्रुव त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया गया है।
भाजपा की सूची के अनुसार वाराणसी स्नातक सीट से केदार नाथ सिंह, मेरठ स्नातक से दिनेश गोयल, इलाहाबाद-झांसी स्नातक से अशोक कुमार राठौर, वाराणसी शिक्षक से डॉ. प्रमोद मिश्रा और आगरा शिक्षक से इंजीनियर हरि किशोर तिवारी चुनाव मैदान में होंगे।
उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की कुल 11 सीटों के लिए चुनाव होना है, जिनमें पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार नामांकन की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर है, जबकि मतदान 23 अक्टूबर को होगा और मतगणना 27 अक्टूबर को की जाएगी।
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट से ध्रुव त्रिपाठी वर्तमान में निर्दलीय एमएलसी हैं। अब भाजपा ने उन्हें इसी सीट से अपना प्रत्याशी घोषित किया है। इस घोषणा के साथ संबंधित शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में चुनावी मुकाबले की तस्वीर और स्पष्ट हो गई है।



