उत्तर प्रदेशदेवरिया

रैली निकाल महिलाओं को शिक्षा स्वस्थ व पर्यावरण के प्रति किया गया जागरूक

  • महिलाएं शिक्षित होंगी तो अपने घरों की समस्याएं का समाधान आसानी से कर सकती हैं: डॉ देवेन्द्र कुमार यादव

भटनी-देवरिया।  राजा देवी महिला पी जी कॉलेज सल्लहपुर भटनी में राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से सप्त दिवसीय कार्यक्रम  के दूसरे दिन स्वयं सेविकाओ ने रैली निकाली। इस रैली को कॉलेज प्राचार्य डॉ अमित कुमार राय ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। रैली के माध्यम से ग्राम वासियों को शिक्षा स्वस्थ एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया गया। इसके बाद कॉलेज सभागार में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

जिसके मुख्य अतिथि महाविद्यालय के संरक्षक उमाशंकर राय ने माँ शारदे के सम्मुख दीप जलाकर  कार्यक्रम की शुरुवात की।सरस्वती वन्दना आराध्या मद्देशिया एवं सुरभि पान्डेय  ने प्रस्तुत की व लक्ष्य गीत अनन्या गुप्ता  और दुर्गावती यादव  ने प्रस्तुत किया।

राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ देवेन्द्र कुमार यादव ने राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्य्म से महिलाओं के शिक्षा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अगर महिलाएं शिक्षित होगी तो वे अपनी घरों के सभी समस्याओं का आसानी से समाधान कर सकती हैं।स्त्री शिक्षा  राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विकास में मदद करता है।शिक्षित नारियां  ही एक शशक्त  समाज का निर्माण कर सकती हैं।

डॉ रितेश श्रीवास्तव ने स्त्रियों के स्वास्थ्य को लेकर कहा कि महिलाओ की व्यस्ततम दिनचर्या में सन्तुलित आहार ही स्वास्थ्य की सबसे बड़ी कुंजी है ।इस अवसर पर  डॉ नंदकिशोर तिवारी डॉ पुनिता मिश्रा, राजेश राव,श्रीमती संजू सिंह, सतीश त्रिपाठी, सत्यप्रकाश उपाध्याय, मनोज राय,  शभाजीत यादव, विकास शाह आदि प्रवक्ता गण उपस्थित रहे।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button