उत्तर प्रदेश

‘जेपी की आड़ में अपने भ्रष्टाचार और परिवारवाद पर पर्दा डालते हैं अखिलेश’: ब्रजेश पाठक का हमला

JPNIC को लेकर अखिलेश यादव पर बरसे ब्रजेश पाठक, बोले- ‘17 करोड़ से 850 करोड़ तक लागत कैसे पहुंची?’

लखनऊ, 11 अक्टूबर। लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर उनके योगदान और स्मृतियों को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने नमन किया है। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना भी साधा। पाठक ने कहा कि जयप्रकाश नारायण की जयंती पर अखिलेश यादव नाटक करेंगे, दीवार कूदेंगे और लोकनायक जयप्रकाश की आड़ में, उनकी स्मृतियों को नमन करने के बजाय सपा प्रमुख अपने भ्रष्टाचार और अपने परिवारवाद पर पर्दा डालने का काम करेंगे।

‘JPNIC बिका नहीं लीज पर दिया गया है’
ब्रजेश पाठक ने कहा कि सपा प्रमुख बयान देंगे कि JPNIC को बेच दिया गया है लेकिन मैं स्पष्ट कर दूं कि JPNIC के बेहतर संचालन के लिए उसे लीज पर दिया गया है। डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार सभी महापुरुषों का सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि जयप्रकाश नारायण, लोहिया, नरेंद्र देव, ऐसे महापुरुष हैं, जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने कथनों में सिर्फ उद्धृत ही नहीं करते हैं बल्कि उनके बताए गए मार्ग पर भी चलने का काम करते हैं।

पाठक ने कहा, “डबल इंजन की सरकार ने माननीय योगी जी के नेतृत्व में JPNIC को लीज पर देकर लोकनायक की स्मृतियों को संजोते हुए चलाने का काम किया है।” उन्होंने परिवारवाद को लेकर अखिलेश यादव की सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि दावा तो यह भी किया जा रहा है कि उस समय की तत्कालीन सरकार के मुखिया ने अपने परिवार को ही JPNIC को चलाने का जिम्मा दे दिया था।

डिप्टी सीएम ने तंज कसते हुए कहा, “सबसे बड़ी बात यह है कि JPNIC में फाइव स्टार सुविधाओं के साथ-साथ स्विमिंग पूल भी है और वो किस राजनीतिक समाजवादी नेता के उपयोग में आएगा, प्रदेश की जनता इसे अच्छी तरह समझती है।”

डिप्टी सीएम ने अखिलेश यादव से किया सवाल
ब्रजेश पाठक ने सवाल करते हुए कहा कि सपा प्रमुख को बताना चाहिए कि प्रदेश की जनता की गाढ़ी कमाई के टैक्स से कमाया हुआ धन क्या सुख-सुविधा के लिए खर्च किया जाना चाहिए? उन्होंने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण जीवन भर लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए संघर्ष करते रहे और कभी भी अपने लिए उन्होंने पूंजी एकत्र नहीं की। वहीं दूसरी तरफ सपा के लोग ढिंढोरा पीटकर अपने कदाचार को जयप्रकाश नारायण के नाम पर छुपाने का काम कर रहे हैं।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button