उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

सीएम ने बच्चियों को दी पठन-पाठन सामग्री

बलरामपुर, 11 अक्टूबरः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेता/प्रतिभागी खिलड़ियों को पुरस्कार व ट्रैकशूट प्रदान किया। साथ ही उन्होंने बच्चों को पठन-पाठन सामग्री भी वितरित की। इससे पहले मुख्यमंत्री ने देवी स्वरूपा बच्चियों को चुनरी पहनाकर उनका सम्मान किया। सीएम ने बच्चियों को स्टडी टेबल, चॉकलेट दी। उन्होंने कृषि मेले का शुभारंभ किया और कृषि उत्पादों पर लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। प्राथमिक विद्यालय धर्मपुर की छात्रा गायत्री, प्रिया व जयश्री ने मुख्यमंत्री को ग्रीटिंग कार्ड, पुष्पगुच्छ व स्वरचित कविता व पुस्तक प्रदान किया। संचालन तान्या वाजपेयी ने किया।

मुख्यमंत्री के हाथों पुरस्कृत खिलाड़ी
कंचन- 36वीं नार्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता प्रयागराज (लांग जंप) में प्रथम
प्राची जैन- प्र. स्तरीय जूडो प्रतियोगिता लखनऊ (रजत)
संध्या यादव- राज्य स्तरीय स्कूल गेम्स जूडो प्रतियोगिता सहारनपुर (कांस्य)
ममता- राज्य स्तरीय स्कूल गेम्स जूडो प्रतियोगिता सहारनपुर (कांस्य)
साची कश्यप- 55वीं केवीएस राष्ट्रीय खेलकूद ताइक्वांडो प्रतियोगिता बेंगलुरु (प्रतिभाग)
साक्षी सिंह- 55वीं केवीएस राष्ट्रीय खेलकूद ताइक्वांडो प्रतियोगिता बेंगलुरु (प्रतिभाग)
साक्षी सिद्धार्थ- 55वीं केवीएस राष्ट्रीय खेलकूद ताइक्वांडो प्रतियोगिता बेंगलुरु (प्रतिभाग)
पलक शुक्ला- 5वीं ताइक्वांडो प्रतियोगिता टीएसएच कानपुर (कांस्य)
44वीं जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता लखनऊ (कांस्य)
अनाया गुप्ता- 44वीं जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता लखनऊ (कांस्य)
5वीं ताइक्वांडो प्रतियोगिता टीएसएच कानपुर (प्रतिभाग)

मुख्यमंत्री ने इन बच्चों को दिया आशीर्वाद पत्र व पठन-पाठन सामग्री
हीरालाल- उच्च प्राथमिक विद्यालय हिंडुली कला
अर्चना सैनी- उच्च प्राथमिक विद्यालय बढ़या पकड़ी
काजल- कंपोजिट विद्यालय सेमरा गुलहरिया
प्रभु जायसवाल- उच्च प्राथमिक विद्यालय बलदेव नगर
निस्बा- उच्च प्राथमिक विद्यालय वरायल
गणेश- उच्च प्राथमिक विद्यालय नचौरा
चांदनी निषाद- पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय विलोहा बनकसिया
शालू शर्मा- कंपोजिट विद्यालय पुरुषोत्तमपुर
बेबी- उच्च प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ सेंटवा
रुद्राणी- उच्च माध्यमिक विद्यालय सिरहिया
सानिया- पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय धुसवा
सुधा- कंपोजिट विद्यालय रमवापुर

मुख्यमंत्री ने किसानों को प्रदान किया कृषि यंत्र
मुख्यमंत्री ने किसान मेला में किसानों को भी सम्मानित किया। उन्हें विभिन्न कृषि यंत्र भी प्रदान किए। मुख्यमंत्री ने जगनारायण व मोतीलाल यादव को कस्टम हायरिंग सेंटर के तहत चाबी, सर्वेश्वर मणि तिवारी, दिलीप कुमार व हरीश कुमार को पावर स्प्रेयर प्रदान किया।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button