अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर
अमेरिका में आए भीषण बर्फीले तूफान ने जनजीवन के साथ-साथ हवाई यातायात को भी बुरी तरह प्रभावित किया है। खराब मौसम के कारण 1802 उड़ानों को रद्द करना पड़ा, जबकि 22,349 फ्लाइट्स देरी से संचालित हुईं। कई प्रमुख एयरपोर्ट्स पर यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
Also read this:अमेरिका में भारतीय मूल छात्र गिरफ्तार
मौसम विभाग के अनुसार तेज बर्फबारी और बर्फीली हवाओं के चलते विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है, जिससे उड़ानों की आवाजाही प्रभावित हुई। कई राज्यों में सड़कों पर बर्फ जमने से यातायात ठप हो गया है और आपात सेवाओं को अलर्ट पर रखा गया है।
प्रशासन ने लोगों से गैर-जरूरी यात्रा से बचने की अपील की है। एयरलाइंस कंपनियां यात्रियों को लगातार अपडेट दे रही हैं और हालात सामान्य होने पर उड़ानों के संचालन में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक सतर्क रहने की चेतावनी भी जारी की है।



