क्या जल्द बदलने जा रहा न्यूजीलैंड का नाम? इस नए नाम की उठ रही मांग

न्यूजीलैंड  में इन दिनों राजनीतिक घमासान का माहौल है। दरअसल, यहां पर एक राजनीतिक दल दल माओरी पार्टी ने देश यानी न्यूजीलैंड का नाम बदलने की मांग उठाई हुई है। यह दल देश का अधिकारिक नाम न्यूजीलैंड के स्थान पर आओतिएरोआ (Aotearoa) करने की मांग कर रहा है। इस मुद्दे को लेकर न्यूजीलैंड में विवाद छिड़ा हुआ है। आपको बता दें कि पिछले दिनों माओरी पार्टी ने एक ऑनलाइन याचिका दायर की थी। जिसमें दो मांगे रखी गई थीं। पहली न्यूजीलैंड का नाम बदलकर आओतिएरोआ (Aotearoa) करना और दूसरा देश के सारे शहरों, कस्बों और जगहों के नाम  माओरी काल वाले ही करना।

Leave a Reply

Your email address will not be published.