करवा चौथ का सामान खरीदने के लिए आए दंपति की सड़क हादसे में गई जान!

गोहाना से बड़ी दुखद खबर सामने आई है। यहां करवा चौथ का सामान खरीदने पति संग आई महिला की हादसे में मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। हादसे के बाद कार सवार फरार हो गया।

मृतका की पहचान बिरमती उम्र 45 साल निवासी कृष्णा कॉलोनी सोनीपत रोड गोहाना के रूप में हुई है। जिस हादसे में उसका पति रोहतास भी घायल हुआ है। हादसे के बाद वह सदमे में है। शहर के फव्हारा चौक पर कार चालक ने एक दम से कार की ड्राइवर वाली साइड की खिड़की खोल दी। पीछे से आ रहे बाइक पर दंपती उससे टकराकर सड़क पर गिर गए। वहीं पीछे बैठी महिला जैसे ही सड़क पर गिरी तो पीछे से आ रहे ट्रक के टायर उस महिला पर चढ़ गए। घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया। महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।