राज्यसभा चुनाव : भाजपा ने सिक्किम से दोरजी शेरिंग लेप्चा को बनाया अपना उम्मीदवार

भाजपा ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए सिक्किम से दोरजी शेरिंग लेप्चा को अपना उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने रविवार को यह घोषणा की है। एसडीएफ सदस्य और राज्यसभा सांसद हिशे लाचुंगपा का कार्यकाल 23 फरवरी को समाप्त हो जाएगा। इस साल राज्यसभा से 68 सांसद रिटायर होने वाले हैं।

दिल्ली की तीन सीटें खाली होने वाली है। इसी बीच 19 जनवरी को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को अपने तीन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी। आप की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी ने पार्टी की तरफ से मौजूदा राज्यसभा सदस्य संजय सिंह और एनडी गुप्ता के अलावा दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के नाम पर मुहर लगा दी है। स्वाति मालीवाल पहली बार राज्यसभा में पहुंचेंगी।

बात करें भाजपा सदस्यों की तो इस साल केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया का कार्यकाल पूरा होने वाला है।

इन राज्यों में खाली होंगी इतनी सीटें

  • उत्तर प्रदेश – 10 सीटें
  • महाराष्ट्र – छह सीटें
  • बिहार – छह सीटें
  • मध्य प्रदेश- पांच सीटें
  • पश्चिम बंगाल- पांच सीटें
  • कर्नाटक- चार सीटें
  • गुजरात- चार सीटें
  • ओडिशा- तीन सीटें
  • तेलंगाना- तीन सीटें
  • केरल- तीन सीटें
  • आंध्र प्रदेश- तीन सीटें
  • झारखंड दो सीटें
  • राजस्थान – दो सीटें
  • उत्तराखंड एक सीटें
  • हिमाचल प्रदेश एक सीटें
  • हरियाणा एक सीटें
  • छत्तीसगढ़ – एक सीटें

चार मनोनीत सदस्य जुलाई में सेवानिवृत्त होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.