मुंबई इंडियंस ने होम ग्राउंड में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

आईपीएल 2024 के 20वें मैच में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को 29 रन से मात दी। मुंबई से मिले 235 रन के लक्ष्य के जवाब में दिल्ली कैपिटल्स 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 205 रन बनाए।

इस मौजूदा सीजन में मुंबई इंडियंस की ये पहली जीत रही। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। मैच जीतने के बाद मुंबई इंडियंस की टीम ने एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली पहली टीम बन गई।

वानखेड़े में Mumbai Indians ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
दरअसल, आईपीएल 2024 के 20वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) को दिल्ली कैपिटल्स (DC) के हाथों 29 रन से हार का सामना करना पड़ा। हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की ये पहली जीत है। मुंबई ने सिर्फ जीत दर्ज नहीं की, बल्कि उसने विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। मुंबई इंडियंस टी20 क्रिकेट में 150 मैच जीतने वाली पहली टीम बन गई है। एमआई के बाद लिस्ट में सीएसके है, जिसे अभी तक 148 मैचों में जीत नसीब हुई।

बिना अर्धशतक के मुंबई इंडियंस ने बनाया टी20 क्रिकेट का सबसे बड़ा टोटल

1. मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स- 234/5 (2024)

2. सोमरसेट बनाम केंट-226/5 (2018)

3.आयरलैंड ए बनाम नेपाल ए- 222/5 (2012)

4.ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड- 221/5 (2007)

5.सेंट्रोल डिस्ट्रिक्ट बनाम नॉर्थन डिस्ट्रिक्ट- 221/5 (2019)

मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 29 रन से धोया
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम की तरफ से रोहित के बल्ले से 49 रन निकले। ईशान ने 42 रन बनाए। हार्दिक पांड्या 39 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अंत में टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड ने तूफानी पारी खेली और इन प्लेयर्स की वजह से मुंबई इंडियंस की टीम 234 रन बनाने में कामयाब हुई। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स 205 रन बना सकी। मुंबई इंडियंस की जीत के बाद अंक तालिका में वह 8वें स्थान पर पहुंच गई। मुंबई के पास 2 अंक हैं और उसका नेट रन रेट -0.843 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.