प्रदोष व्रत पर करें ये चमत्कारी उपाय

भगवान शिव को त्रयोदशी तिथि समर्पित है। हर महीने में कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत किया जाता है। इस तिथि पर भगवान शिव के संग मां पार्वती की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही शुभ फल की प्राप्ति के लिए व्रत किया जाता है। इस बार प्रदोष व्रत 21 अप्रैल को किया जाएगा। मान्यता है कि प्रदोष व्रत करने से इंसान की आयु में वृद्धि होती है। जीवन में खुशियों का आगमन होता है। ज्योतिष शास्त्र में प्रदोष व्रत को लेकर कुछ उपायों के बारे में बताया गया है, जिनको करने से जीवन की कई मुश्किलों से निजात पाया जा सकता है। चलिए जानते हैं प्रदोष व्रत के दिन किए जाने वाले उपायों के बारे में।

प्रदोष व्रत उपाय
माना जाता है कि प्रदोष व्रत के दिन सफेद वस्त्र धारण शुभ होता है। इस दिन पूजा करने के बाद श्रद्धा अनुसार वस्त्र का दान गरीबों को कर सकते हैं। यह उपाय करने से करियर के क्षेत्र में उन्नति मिलती है।
अगर आप आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं, तो ऐसे में प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर गुड़ अर्पित करें। मान्यता है कि ऐसा करने से साधक को भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही मनचाही मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
इसके अलावा देवों के देव महादेव का प्रदोष व्रत पर पंचामृत से अभिषेक करें और मां पार्वती को शृंगार की सामग्री अर्पित करें। माना जाता है कि यह उपाय करने से वैवाहिक जीवन सदैव सुखमय बना रहता है और सभी परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

प्रदोष व्रत 2024 डेट और शुभ मुहूर्त
प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव की पूजा संध्याकाल में करने का विधान है। पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि का प्रारंभ 20 अप्रैल को रात 10 बजकर 41 मिनट से होगा और इसका समापन 22 अप्रैल को मध्य रात्रि 01 बजकर 11 मिनट पर होगा। ऐसे में 21 अप्रैल को ही प्रदोष व्रत किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.