खेल-खिलाड़ी

आज से शुरू होगा केपटाउन टेस्ट, भारत के लिए होगा करो या मरो मैच

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला आज केपटाउन के न्यूलैंड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज के पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को पारी और 32 रन से करारी शिकस्त दी थी।

दक्षिण अफ्रीका की टीम इस सीरीज में 1-0 से आगे हैं और अगर इस टेस्ट मैच को दक्षिण अफ्रीका की टीम ड्रा कराने में सफल होती है, तो वह यह टेस्ट सीरीज जीत लेगी।

भारत को टेस्ट सीरीज ड्रा कराने के लिए यह मैच हर हाल में जीतना होगा। भारत का टेस्ट सीरीज जीतने का सपना पहले ही टूट चूका है। भारत की जीत के साथ यह टेस्ट सीरीज ड्रा पर खत्म होगी।

पिछले मैच में एकतरफा हार के बाद भारत की टीम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। शार्दुल ठाकुर की जगह प्लेइंग-11 में रविंद्र जडेजा को शामिल किया जा सकता है। वहीं कृष्णा की जगह मुकेश कुमार को मौका मिल सकता है।

इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार एप्प पर की जाएगी। यह मैच भारतीय समयनुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा और मैच से आधा घंटा पहले टॉस होगा।

भारत की संभावित प्लेइंग-11

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, रवि अश्विन, जसप्रित बुमराह, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार

दक्षिण अफ्रीका की संभावित प्लेइंग-11

डीन एल्गर (कप्तान), एडेन मार्कराम, टोनी डी ज़ोरज़ी, कीगन पीटरसन, डेविड बेडिंघम, काइल वेरिन (विकेटकीपर), मार्को जानसन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, नंद्रे बर्गर, लुंगी एनगिडी

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button