देशबड़ी खबर

महाराष्ट्र के होटल में एक शख्स को बदमाशों ने मारी गोली, फिर धारदार हथियार से गर्दन और शरीर पर किया हमला

महाराष्ट्र के पुणे जिले में भीषण वारदात की घटना देखने को मिली है। यहां पुणे-सोलापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर इंदापुर एक्सप्रेस वे पर स्थित एक होटल में एक शख्स की हत्या कर दी गई है। इतना ही नहीं गोली मारने के बाद कुछ लोग वहां तेजी से पहुंचते हैं और एक-एक कर धारदार हथियारों से बुरी तरह से हमला करते हैं। बता दें कि इस घटना में युवक की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया और इसकी जांच शुरू कर दी। बता दें कि इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो बेहद विभत्स है।

होटल में बैठे शख्स को मारी गई गोली

दरअसल इंदापुर एक्सप्रेस-वे पर स्थित होटल जगदंबा रेस्तरां में 4 लोग बैठे होते हैं। इस दौरान होटल लगभग पूरा खाली था। इसी दौरान वीडियो में देखने पर पता चलता है कि होटल के गेट के बाहर कोई खड़ा है जो टॉर्च के जरिए आने वाले वाहनों को होटल में आने का इशारा करता है। इसी दौरान होटल में चार लोग बैठे थे और बातें कर रहे होते हैं। तभी पहले 2 लोग होटल में आते हैं। उनके हाथ में एक प्लास्टिक की थैली थी। इसके बाद दोनों शख्स फ्रिज का सहारा लेकर चारों युवकों से छिपने का प्रयास करते हैं और तभी थैली में हाथ डालकर एक शख्स बंदूक निकाल लेता है।

धारदार हथियार से भी किया हमला

इसके बाद आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। बता दें कि मृतक का नाम अविनाश बालू धनवे है, जिसकी आयु 34 साल थी। आरोपी ने प्वाइंट ब्लैंक रेंज से पीछे की तरफ से गोली चलाई। इसके बाद एक के बाद एक कई बार गोलियां चलाई। इसके तुरंत बात वहां कुछ और लोग पहुंचते हैं, जिनके हाथ में धारदार हथियार थे। इसके बाद वो एक के बाद एक अविनाश के गर्दन और शरीर पर हमला करने लगते हैं। इस दौरान लहूलुहान अविनाश वहीं गिर जाता है। बता दें कि यह घटना शनिवार की रात 8 बजे का है। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक 6-7 अज्ञात लोग चार पहिया वाहन में सवार होकर आए थे।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button