देशबड़ी खबर

पीएम नरेंद्र मोदी को अधीर रंजन चौधरी ने लिखा पत्र, कहा- आपकी यात्रा के कारण दिल्ली में लगता है ट्रैफिक जाम

पीएम नरेंद्र मोदी का काफिला कहीं से गुजरे तो प्रोटोकॉल्स के तहत कुछ रास्तों को कुछ समय के लिए बंद कर दिया जाता है। दरअसल ऐसा प्रधानमंत्री की सुरक्षा को ध्यान में रखकर किया जाता है। इसी मामले को लेकर कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी ने पीएम नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है। पीएम मोदी को पत्र लिखकर अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि उनके काफिले की वजह से दिल्ली, विशेषकर मध्य दिलली में ट्रैफिक जाम हो जाती है। इस कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अधीर रंजन चौधरी पीएम मोदी से अपील की कि वे इस मामले में हस्तक्षेत्र करें और इस समस्या का हल निकालने का प्रयास करें।

पीएम मोदी को अधीर रंजन चौधरी ने लिखा पत्र

अपने पत्र में अधीर रंजन चौधरी ने यातायात जाम से जुड़े मुद्दे को उठाया और इस बात पर जोर दिया कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा लोगों के लिए महत्वपूर्ण विषय है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर कभी भी समझौता नहीं किया जा सकता है। चौधरी ने लिखा, एक तथ्य यह भी है कि सड़कों पर आने-जाने वाले लोगों को अक्सर ट्रैफिक जाम होने के कारण कठिनाई का सामना करना पड़ता है। इसमें दिहाड़ी मजदूर, मरीज, कार्यालय जाने वाले लोग, स्कूल और कॉलेज जाने वाले बच्चे शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मैंने यह सुना है और मुझे यह बताया भी गया है कि कई बार आपके काफिले के कारण लगने वाले ट्रैफिक जाम के कारण लोगों की फ्लाइट छूट गई, ट्रेन और परीक्षाएं तक छूट गई।

ट्रैफिक जाम को लेकर की ये अपील

अधीर रंजन चौधरी ने अपने पत्र में आगे कहा कि आपके काफिले के कारण लगने वाले जाम के कारण गंभीर रूप से बीमार लोगों को कई बार चिकित्सीय सेवा मिलने में भी देरी हुई है। बता दें कि अधीर रंजन चौधरी ने 15 मार्च पीएम नरेंद्र मोदी को यह पत्र लिखा। अपने पत्र में उन्होंने बताया कि राजधानी दिल्ली की सड़कों पर वीवीआईपी आवाजाही के मद्देनजर लगने वाले जाम के कारण आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ता है। चौधरी ने कहा कि यह सार्वजनिक चिंता का विषय है, मुझे यकीम है कि आप इस मामले पर ध्यान देंगे और इस बाबत कुछ अहम और आवश्यक कदम उठाएंगे।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button