उत्तर प्रदेशलखनऊ

अग्निकांड : कार गैराज में लगी आग: बीएमडब्ल्यू समेत 10 गाड़ियां जलीं

लखनऊ। चिनहट के देवां रोड पर बाबा हॉस्पिटल के पास स्थित गैराज में मंगलवार सुबह आग लग गई। आग से गाड़ियों की टंकियां तेज धमाके से फट गईं। इससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। आग ने गैराज के साथ कबाड़ की दुकान को भी अपने चपेट में ले लिया। हादसे में 10 गाड़ियां पूरी तरह जल गईं। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने सात घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

चिनहट निवासी हसनैन रजा बाबा हॉस्पिटल के पास खाली प्लॉट में यूनिक मोटर गैराज चलाते हैं। मंगलवार सुबह गैराज बंद था। सुबह 8 बजे गैराज में खड़ी कार से लपटें निकलने लगी। आग देखकर हड़कंप मच गया। आसपास के लोग बड़ी संख्या में जुट गए। तभी गाड़ियों के टायर और तेल की टंकी धमाके से फटने लगी। इससे आग और विकराल हो गई। धमाका सुनकर लोग भाग खड़े हुए। सूचना पर कुछ देर में एफएसओ गोमतीनगर सुशील यादव दमकल की पांच गाड़ियों के साथ पहुंच गए। दमकल कर्मियों के सामने भी कई धमाके हुए। करीब सात घंटे मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। एफएसओ के मुताबिक जांच के बाद आग लगने का कारण साफ हो सकेगा। हादसे के समय गैराज बंद होने से वहां कोई नहीं था।

दो दिन से बंद था गैराज
सीएफओ ने बताया कि आग लगने के कारण का पता लगाने के लिए टीम को मौके पर जांच के लिए भेजा जाएगा। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं गैराज मालिक असनैन ने बताया कि बकरीद के चलते दो दिन से गैराज बंद चल ररहा था। गैराज में 20 से ज्यादा लग्जरी कारें खड़ी थीं। असनैन ने बताया कि गैराज में कोई मैकेनिक नहीं था। सुबह-सुबह आसपास के लोगों का फोन आया कि गैराज के पीछे गत्तों में आग लग गई है। अपनी गाड़ियों को हटवा लीजिए। असनैन ने बताया कि गैराज के पीछे अब्दुल हमीद की एमआर इंटर प्राइजेज के नाम से कबाड़ की दुकान है। वह लोग रद्दी और तार जलाते रहते हैं। दोस्त जब तक पहुंचता तब तक आग लग चुकी थी।
ऑडी-बीएमडब्ल्यू समेत 10 गाड़ियां जलीं

सीएफओ ने बताया कि आग की चपेट में आकर तीन ऑडी, एक बीएमडब्ल्यू, एक इंडेवर समेत नौ कारें जल गई। दमकल कर्मियों ने 10 गाड़ियों को बचा लिया। पास स्थित अजीज बॉडी मेकर खड़ी एक्टिवा और ऑटो पार्ट्स जल गए। गाड़ियों में एक के बाद एक धमाके होने से दहशत फैल गई। करीब दो घंटे थोड़ी-थोड़ी देर पर धमाके होते रहे।

मदेयगंज और ठाकुरगंज में मकान में लगी आग

राजधानी के तीन अलग-अलग इलाकों में सोमवार और मंगलवार को चार जगह आग लगी। इसमें एयरपोर्ट की चहारदीवारी के पास, मदेयगंज और ठाकुरगंज में मकान हादसे के शिकार हुए। दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। जनहानि की सूचना नहीं है।

मदेयगंज इलाके में सुबह 9 बजे शिया पीजी कॉलेज के पास एक मकान में आग लग गई। सूचना पर फायर स्टेशन से मौके पर दो गाड़ी पहुंची। मकान नंबर- 474 में आग लगी थी। जो हामिद अहमद का मकान था। तत्काल टीम ने आग पर काबू पाया। हालांकि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि आग एलपीजी में लीकेज के कारण लगी थी। वहीं रविवार देर रात करीब 1 बजे फायर स्टेशन को अमौसी एयरपोर्ट के पास आग की सूचना मिली। तत्काल प्रभाव से टीम रवाना हुई। जहां पहुंचकर देखा कि एयरपोर्ट की बाउंड्री के बगल में आग लग गई है। जिसे फायर सर्विस यूनिट ने 10 मिनट में बुझा दिया।

आग बगल की झाड़ियों और घास-फूस में लगी थी। ठाकुरगंज के चौपटिया में दोपहर करीब 1 बजे बिल्डिंग में आग लग गई। चौक फायर स्टेशन से दो गाड़ी घटनास्थल पर गई। आग अब्दुल मतीन के जवाई टोला स्थित मकान के पहली मंजिल पर लगी थी। दरवाजे बंद थे और अंदर धुआं भरा हुआ था। दो टीमों ने आग बुझाना शुरू किया। एक टीम ने डिलीवरी होज की सहायता से आग बुझाना प्रारंभ किया गया और दूसरी टीम बिल्डिंग से स्मोक एक्जास्टर की मदद से घर से धुंआ निकालना शुरू कर दिया। महज आधे घंटे में आग को पूरी तरह बुझा दिया गया। आग को पूरी बिल्डिंग में फैलने से भी रोक लिया गया। फिलहाल कोई जनहानि नहीं हुई।

जलकल विभाग के डंपिंग यार्ड में लगी आग

पीजीआई इलाके वृंदावन योजना सेक्टर-6 स्थित कान्हानगर कालोनी में जलकल विभाग का डंपिंग यार्ड है। यहां पर प्लास्टिक के पाइप में मंगलवार सुबह 11 बजे आग लग गई। देखते-देखते प्लास्टिक के पाइप धू-धू कर जलने लगे। सूचना पर पहुंची पीजीआई फायर स्टेशन की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।

झलकारी बाई अस्पताल में तैनात डॉ आरपी सिंह का कान्हा नगर में मकान है। उसके पास में खाली प्लॉट पर जलकल विभाग ने प्लास्टिक पाइप डंप की है। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे पाइपों में आग लग गई। जिससे इनके मकान की तीन मंजिल तक की बाहरी दीवारों का प्लास्टर जलकर टूट गया है। खिड़कियों के शीशे टूट गए। गनीमत रही कि वह घर खाली कर बाहर निकल गए थे। वहीं सुरेश कुमार सिंह की खड़ी कार भी आग की चपेट में आकर जल गई। पीजीआई फायर स्टेशन से पहुंची 2 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक सभी पाइप जल गई थीं।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button