उत्तर प्रदेशलखनऊ

एटीएम हैक कर रुपये उड़ाने का प्रयास, एफआईआर

लखनऊ।  विकासनगर स्थित केनरा बैंक के एटीएम बूथ में घुसे युवक ने कैश डिस्पेंसर में स्ट्रिप फंसाकर हैंग कर दिया। इसके बाद बाहर खड़े होकर इंतजार करता रहा। कुछ देर में दो लोगों ने रुपये निकालने का प्रयास किया। पर, मशीन हैंग होने के कारण रकम नहीं निकला। उनके जाने के बाद युवक ने स्ट्रिप हटाकर रुपये निकालने की कोशिश की। लेकिन वह सफल नहीं हो सका। बैंक मैनेजर ने विकासनगर थाने में इस संबंध में एफआईआर दर्ज कराई है।

इन्दिरानगर सेक्टर-11 निवासी प्रीति सिन्हा केनरा बैंक विकासनगर ब्रांच में मैनेजर है। उनके मुताबिक ब्रांच के एटीएम बूथ में एक युवक पहुंचा। उस वक्त एटीएम में कोई नहीं था। मौका पाकर युवक ने मशीन के कैश डिस्पेंसर में प्लास्टिक की स्ट्रिप फंसा दी। जिसके चलते मशीन हैंग हो गई।

इस बीच दो लोग मशीन का इस्तेमाल करने आए। जिन्होंने कार्ड लगा कर पिन डाला। पर, कैश डिस्पेंसर में स्ट्रिप फंसी होने के चलते रुपये नहीं निकले। वहीं, युवक ने स्ट्रिप हटा कर रुपये कैश डिस्पेंसर से बाहर खींचने का प्रयास किया। जिसमें वह भी सफल नहीं हो सका। इंस्पेक्टर विकासनगर के मुताबिक बैंक मैनेजर से एटीएम बूथ की सीसीटीवी फुटेज मांगी गई है। जिसकी मदद से आरोपी की पहचान की जाएगी।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button