टेक

Free Fire पर 3.5 साल बाद हटा बैन, नए नाम के साथ India में वापसी, जानें कैसे करें डाउनलोड

Free Fire बैटल रॉयल की भारत में वापसी हो गई है। इस गेम को गूगल प्ले स्टोर पर दोबारा से उपलब्ध करा दिया गया है। 2022 में भारत सरकार ने Garena के इस लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम को सुरक्षा कारणों से बैन कर दिया था। जिस समय इस गेम को भारत में बैन किया गया था, उस समय इसके करोड़ों एक्टिव यूजर्स थे। हालांकि, इस गेम का मैक्स वर्जन भारत में खेलने के लिए उपलब्ध था। बाद में फ्री फायर गेमर्स ने इसके मैक्स वर्जन खेलना जारी रखा।

3.5 साल का लंबा इंतजार खत्म

फ्री फायर गेम को दोबारा भारत में लॉन्च करने की लंबे समय से तैयारी चल रही थी। 2023 की अगस्त में इस गेम को Free Fire India के नाम से लॉन्च किए जाने की खबरें सामने आई थी। कंपनी ने इस गेम की लॉन्चिंग भी कंफर्म की थी, लेकिन महज कुछ दिन बाद ही इस गेम की लॉन्चिंग टाल दी गई। इसके बाद से गेमर्स को इस गेम की वापसी की उम्मीद खत्म होती दिख रही थी। पिछले साल की आखिर में इस गेम की लॉन्चिंग को लेकर एक बार फिर से खबरें सामने आई थी। ऐसा कहा जा रहा था कि इसे नए साल के मौके पर लॉन्च किया जाएगा, लेकिन फिर से गेम लॉन्च नहीं हो पाया।

प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू

करीब 3.5 साल के बैन के बाद सिंगापुर की गेमिंग कंपनी ने इस गेम को एक बार फिर से लॉन्च करने की घोषणा की है। BGMI की तरह ही फ्री फायर को भी भारत में नए नाम Free Fire India के नाम से लॉन्च किया जाएगा। इस गेम को गूगल प्ले स्टोर पर लिस्ट कर दिया गया है। इसके लिए प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू हो गई है। रजिस्ट्रेशन करने वाले यूजर्स को जल्द ही गेम डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। 13 जुलाई से शुरू हो रहे फ्री फायर मैक्स इंडिया टूर्नामेंट से पहले इस गेम को डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है।

इसके साथ ही 3.5 साल के बाद भारत में फ्री फायर ई-स्पोर्ट्स टूर्नामेंट भी आयोजित किया जाएगा। इस टूर्नामेंट के लिए रजिस्ट्रेशन 7 जुलाई यानी सोमवार से शुरू होगी। गेमर्स 7 जुलाई से लेकर 13 जुलाई के बीच इसमें हिस्सा लेने के लिए खुद को रजिस्टर कर सकते हैं। इसमें हिस्सा लेने वाले गेमर्स इन-गेम FFC मोड के जरिए खुद को रजिस्टर कर सकते हैं।

Free Fire MAX India Cup इस साल 13 जुलाई से लेकर 28 सितंबर के बीच आयोजित किया जाएगा। इसे चार अलग-अलग फेज में आयोजित किया जाएगा। इसमें इन-गेम क्वालिफायर्स, ऑनलाइन क्वालिफायर्स, लीग स्टेज और ग्रांड फिनाले फेज में मैच खेले जाएंगे।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button