उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

भाजपा सरकार की हर मोर्चे पर फेल, बोले अखिलेश यादव- यूपी में हत्या-लूट अब आम बात

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराधी तत्व बेखौफ है जबकि हत्या,लूट की वारदातें आम हो चुकी हैं। अखिलेश यादव ने यहां जारी बयान में कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार का दावा था कि अपराधी अपराध छोड़ देंगे या फिर प्रदेश छोड़ देंगे।

लेकिन हकीकत यह है कि यहां सिर्फ अपराधी बेखौफ हैं प्रदेश में वही व्यक्ति सुरक्षित है जो अपराधियों की नजर से बचा हुआ है। भाजपा सरकार में पूरा प्रदेश जंगलराज में बदल गया है। हत्या, लूट, डकैती और बलात्कार तो अब रोज की आम बातें हो गई हैं। पुलिस निरंकुश हैं मुख्यमंत्री अपने भाषणों से आत्ममुग्ध है। शासन-प्रशासन गहरी नींद में सोया हुआ है। उन्होने कहा कि कोई दिन तो नहीं जाता है जब राजधानी लखनऊ सहित अन्य जनपदों में अपराधिक वारदातें न होती हों।

भाजपा सरकार में दलितों को सर्वाधिक उत्पीड़न झेलना पड़ता है। कहीं दबंग दलितों की बारात में डीजे बजाने पर मारपीट पर उतारू हो जाते हैं तो कहीं दूल्हें के घोडे पर चढ़ने पर हंगामा हो जाता है। ताजा घटना बाराबंकी की हैं जहां एक दलित युवक शैलेन्द्र गौतम को मंदिर में प्रवेश से रोका गया और बेरहमी से उसकी पिटाई कर दी गई। श्री यादव ने कहा कि सच तो यह है कि अब प्रदेश में लोग आतंक और भय में जी रहे हैं।

भाजपा सरकार की हर मोर्चे पर विफलता के चलते प्रदेश की दुनियाभर में बदनामी हो रही है। बच्चियां और महिलाएं अपमानित हो रही है। कानून व्यवस्था तो पूरी तरह ध्वस्त है। इस वजह से प्रदेश में न तो कोई निवेश आ रहा है और नहीं कोई उद्योग लग रहा है। बल्कि जो उद्योग लगे हैं वे भी अब बाहर जाने का मन बना रहे है। मुख्यमंत्री जी बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं पर कोई भी दावा जमीन पर नहीं उतर रहा है।

उन्होने कहा कि विडम्बना है कि प्रदेश में बड़े घोटाले में संलिप्त एक आईएएस अफसर लम्बे समय से फरार हैं पुलिस उन्हें खोज नहीं पा रही है। धर्मांतरण के मामले हो या आतंकी साजिशें प्रदेश में उनका पता देर-सबेर ही चलता है। भाजपा सरकार की कारगुजारी से ऊबी जनता अब त्राहिमाम् कर रही है।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button