विधानसभा चुनाव में भी भाजपा औधे मुंह गिरेगी: कांग्रेस

रांची: प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने कहा कि देश में शैक्षणिक आपातकाल लगा हुआ है और बाबूलाल मरांडी कांग्रेस पर आरोप लगा रहे हैं। झारखंड में होने वाले चुनाव में भी भाजपा औधे मुंह गिरेगी क्योंकि बाबूलाल मरांडी विफल नेतृत्व का रिकॉर्ड बना चुके हैं। शांति सोमवार को बाबूलाल मरांडी के जरिये कांग्रेस और राहुल गांधी पर लगाए गए आरोपों के जवाब में बोल रहे थे।

Also visit this: कोलकाता में चलेगी महिला स्पेशल बसें

उन्होंने कहा कि लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर पद पर वरीय सांसद की नियुक्ति ना कर मोदी ने अपनी मंशा स्पष्ट कर दी है। बाबूलाल मरांडी को इस मामले में थोड़ा ज्ञान प्रधानमंत्री को भी देना चाहिए। लोकतांत्रिक ढंग से चुनी हुई राज्य सरकारों को खरीद- फरोख्त के माध्यम से बदलने वाली भाजपा के नेता अपना गिरेबान बचाने के लिए कांग्रेस पर आरोप लगा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि देश अभी इमरजेंसी के हालात से गुजर रहा है। फर्क यह है की औपचारिक घोषणा नहीं की गई है। जांच एजेंसियों का सहारा लेकर विपक्ष के नेताओं को जेल भेजने का काम लगातार जारी है।