
Delhi के Rohini इलाके में झुग्गी बस्ती में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इस दर्दनाक घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक 2 साल की मासूम बच्ची भी शामिल है।
आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। घनी आबादी और झुग्गियों की तंग गलियों के कारण आग ने देखते ही देखते कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। इससे भारी नुकसान हुआ और कई परिवार बेघर हो गए।
मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत और बचाव कार्य के दौरान कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, लेकिन कुछ लोगों को बचाया नहीं जा सका।
ऐसे हादसे पहले भी रोहिणी इलाके में सामने आ चुके हैं, जहां झुग्गियों में आग लगने से कई झोपड़ियां जल चुकी हैं और जान-माल का नुकसान हुआ है ।
फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, हालांकि शुरुआती आशंका शॉर्ट सर्किट या सिलेंडर ब्लास्ट की जताई जा रही है। प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को मदद का आश्वासन दिया है।



