लखनऊ का दशहरी बनेगा वैश्विक ब्रांड, CM योगी का बड़ा बयान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लखनऊ का दशहरी आम आज वैश्विक स्तर पर अपनी अलग पहचान बना चुका है। उन्होंने बताया कि सरकार ने मलिहाबादी दशहरी आम को नई ब्रांड पहचान देने के उद्देश्य से इसे ‘काकोरी ब्रांड’ के रूप में भी स्थापित करने का प्रयास किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार आम की गुणवत्ता, ब्रांडिंग, निर्यात और किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है, ताकि उत्तर प्रदेश के बागवानी उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में और अधिक पहचान मिल सके।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि दशहरी आम की बेहतर और उन्नत नस्लों के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके लिए अनुसंधान, आधुनिक बागवानी तकनीकों और किसानों को वैज्ञानिक प्रशिक्षण से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। उनका कहना था कि इन पहलों से उत्पादन और गुणवत्ता दोनों में सुधार होगा, जिससे किसानों को बेहतर मूल्य मिलने के साथ-साथ उत्तर प्रदेश की बागवानी को भी नई ऊंचाइयां मिलेंगी।



