उत्तराखंड पंचायत उपचुनाव: देहरादून में आचार संहिता लागू, शेड्यूल जारी
देहरादून में ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायत के रिक्त पदों पर उपचुनाव के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) की ओर से कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। अधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। 3 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 4 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 5 अक्टूबर को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।
इसके बाद 12 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा। 14 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी और निर्वाचन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। आचार संहिता मतगणना समाप्त होने तक संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में लागू रहेगी।



