उत्तराखंड

चंपावत में घास काटते समय खाई में गिरी महिला, 48 वर्षीय रेवी देवी की मौत

उत्तराखंड के चंपावत जिले में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। पचनई गांव में घास काटने गई 48 वर्षीय महिला की पहाड़ी से गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

साथी महिला के साथ गई थीं घास काटने

जानकारी के अनुसार, पचनई निवासी रेवी देवी पत्नी केदार सिंह बुधवार दोपहर अपनी एक साथी महिला के साथ पशुओं के लिए घास काटने पहाड़ी पर गई थीं। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह फिसलकर गहरी खाई में जा गिरीं। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

ग्रामीणों ने खाई से निकाला शव

घटना के बाद साथ गई महिला ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों को हादसे की जानकारी दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद खाई से महिला का शव बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। चल्थी चौकी प्रभारी राजेश कठायत पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की।

चार बच्चों की मां थीं रेवी देवी

रेवी देवी के पति केदार सिंह खेतीबाड़ी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनके चार बच्चे हैं। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि दोनों बेटे रोजगार के सिलसिले में गोवा में काम करते हैं। महिला की अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस घटना से पचनई गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button