उत्तराखंड
Nainital Weather: नैनीताल में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, बढ़ी ठंड
नैनीताल में शुक्रवार देर रात से शुरू हुआ बारिश का दौर शनिवार को भी जारी रहा। लगातार बारिश और तेज हवाओं के चलते शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बनी रही। खराब मौसम का असर सड़कों और यातायात पर भी देखने को मिला।
बारिश के साथ तापमान में गिरावट आने से नैनीताल में ठंड ने दस्तक दे दी है। ठंडी हवाओं और लगातार बारिश के कारण लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। मॉल रोड और बाजारों में भी सामान्य दिनों की तुलना में आवाजाही कम रही।
मौसम विभाग के अलर्ट के बीच उत्तराखंड के कई हिस्सों में भारी बारिश का असर दिखाई दे रहा है। नैनीताल समेत कई जिलों में भूस्खलन, सड़क अवरुद्ध होने और जलभराव की आशंका को देखते हुए प्रशासन को सतर्क रखा गया है। राज्य में लगातार खराब मौसम के कारण पर्यटन और यात्रा गतिविधियां भी प्रभावित हुई हैं।



