खेल-खिलाड़ी

आरसीबी आईपीएल के प्लेऑफ में पहुंचेगी: रवि शास्त्री

मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रवि शास्त्री मानते हैं कि रायल चैलेंजर्स बैंगलोर हर मैच के साथ बेहतर टीम होती जा रही है और यह टीम टाटा आईपीएल 2022 के प्लेऑफ में पहुंचने का दमखम रखती है। आरसीबी ने अपने पांच में से अब तक तीन मैच जीते हैं। भारतीय टीम के पूर्व मुख्य कोच शास्त्री मानते हैं कि फाफ डू प्लेसिस के नेतृत्व में यह टीम अब काफी बेहतर नजर आ रही है।

उल्लेखनीय है कि टाटा आईपीएल 2022 इस टीम के लिए शुरुआती दौर में अच्छा नहीं रहा था। उसे हार के साथ शुरुआत करनी पड़ी थी लेकिन बाद में यह टीम जीत की पटरी पर लौट आई। टाटा आईपीएल 2022 के आधिकारिक प्रसारणकर्ता-स्टार स्पोर्ट्स के क्रिकेट लाइव शो पर बोलते हुए शास्त्री ने कहा, मुझे विश्वास है कि हम इस सीजन में एक नया चैंपियन देखेंगे। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर इस टाटा आईपीएल में लय में दिख रही है और वह निश्चित रूप से प्लेऑफ में जगह बनाने जा रहे हैं। जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ रहा है, यह टीम बेहतर होती जा रही है।

इस सीजन में आरसीबी के प्रमुख खिलाड़ियों के बारे में शास्त्री ने दावा किया कि टीम के नए कप्तान फाफ डु प्लेसिस, पूर्व कप्तान विराट कोहली और ग्लेन मैक्सवेल इस साल टीम को आगे ले जाने में अहम भूमिका निभाएंगे। शास्त्री ने कहा, विराट अच्छा कर रहे हैं, ग्लेन मैक्सवेल टीम में वापस आ गए हैं और हम सभी जानते हैं कि वह बल्ले से कितने विनाशकारी हो सकते हैं। वह स्पिनरों के खिलाफ बड़े शॉट्स लगाने में सक्षम हैं और जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ेगा, यह आरसीबी के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण होगा। और फिर, फाफ जैसा उनके कप्तान का होना उनके लिए एक बड़ा बोनस है।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button