उत्तर प्रदेशलखनऊ

भाजपा के सहयोग से राज्यसभा जाने की जुगत में सतीश मिश्रा

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा और बसपा के बलिया की रसड़ा विधानसभा सीट से विधायक उमाशंकर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है। बसपा नेता के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के अलग-अलग मायने निकाले जा रहे हैं। सत्ता के गलियारे में चर्चा है कि बसपा महासचिव सतीश मिश्रा भारतीय जनता पार्टी के समर्थन से राज्यसभा जाने की जुगत में लगे हैं। वहीं इनके भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की चर्चा की जा रही है। हालांकि अभी कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता लेकिन कुछ खिचड़ी जरूर पक रही है।

इस बार के विधान सभा चुनाव में बसपा मात्र एक विधान सभा सीट जीत पाई है। जबकि चुनाव से पहले बसपा की ओर से सरकार बनाने के दावे किये जा रहे थे। वर्तमान दौर में उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी सबसे कमजोर स्थिति में पहुंच चुकी है। अब बसपा अपने दम पर राज्यसभा में किसी को नहीं भेज सकती है। बसपा महासचिव सतीश चन्द्र मिश्रा ने योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है। सतीश मिश्रा भाजपा के सहयोग से राज्यसभा जाने की फिराक में है। वर्ष 2022 के विधान सभा चुनाव में बसपा के अधिकांश नेताओं ने जहां सपा का दामन थाम लिया था।

वहीं बसपा के वोटरों ने अपना नया ठिकाना भाजपा को बनाया। सतीश मिश्रा और बसपा विधायक उमाशंकर सिंह ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है। हलांकि बसपा अध्यक्ष मायावती ने इस मुलाकात पर कहा है कि बसपा कार्यकाल में बनवाये गये पार्कों की हालत को सुधारने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक पत्र लिखा है। उसी पत्र को लेकर सतीश मिश्रा योगी आदित्यनाथ से मिलने गये हैं।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button