उत्तर प्रदेशलखनऊ

सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के रेडियो स्टेशन केजीएमयू गूंज द्वारा राजकीय कन्या इंटर कॉलेज शाहमीना रोड लखनऊ में सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गयाा। केजीएमयू की प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग के प्रोफेसर अमिता पांडे ने स्कूल में मौजूद लगभग 300 महिला विद्यार्थियों को विस्तृत जानकारी दी।

डॉक्टर अमिता पांडे ने कहा कि माहवारी के दौरान सफ़ाई रखने से बहुत सारी जननांगों से सम्बंधित तथा मूत्र रोग की बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि परिवार के सम्पूर्ण विकास और देश के विकास के लिए जरूरी हो जाता है कि महिलाओं का स्वास्थ्य बेहतर रहे और वह अपने स्वास्थ्य के बारे में पूरी जानकारी रखें। उन्होंने यह भी बताया कि यदि बालिकाएं एचपीवी वैक्सीन सही उम्र पर लगवा लेती हैं तो उसमें सर्विक्स कैंसर का रोग होने की सम्भावना बहुत कम हो जाती है।

इस मौके पर रेडियो केजीएमयू गूंज के स्टेशन मैनेजर शालिनी गुप्ता ने कहा कि हमारा उद्देश्य महिलाओं और लड़कियों को उनके स्वास्थ्य सम्बंधित जानकारियों को उन तक बेहतर तरीके से पहुंचाना और उनको किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के जरिए बेहतरीन कंसल्टेशन उपलब्ध कराना है।

इस मौके पर रेडियो केजीएमयू के प्रोग्रामिंग हेड विनय सक्सेना ने कहा कि हम लगातार विशेषज्ञों और डॉक्टर के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने की मुहिम में लगे हुए हैं। हम चाहते हैं कि समुदाय में लोगों के बीच ज्यादा से ज्यादा पहुंचकर उनके स्वास्थ्य सम्बंधित तकलीफों और परेशानियों को समझते हुए किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों द्वारा उनकी समस्याओं का समाधान किया जा सके। कार्यक्रम में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज शाहमीना रोड लखनऊ की प्रधानाचार्या मीनाक्षी त्रिपाठी के साथ गरिमा मिश्रा, वंदना दीक्षित, कंचनमाला, अनीता दुबे आदि शिक्षिकाओं ने भी विद्यार्थियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए कहा ।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button