उत्तर प्रदेशमिर्जापुर

मिर्जापुर में सात फीट लंबा मगरमच्छ मिलने से मचा हड़कंप, कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने पकड़ा

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में मगरमच्छ दिखने से हड़कंप मच गया। सात फीट लंबे मगरमच्छ को ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा। वहीं सूचना मिलने के बावजूद वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची।

ये मामला संतनगर थाना क्षेत्र के करौदा माइनर के पास का है। गांव में सात फीट लंबे मगरमच्छ मिलने से क्षेत्र में दहशत फैल गई। इसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी लेकिन जब देर तक वन विभाग की तरफ से कार्रवाई नहीं की गई तो ग्रामीणों ने खुद मगरमच्छ को पकड़ने को ठानी। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद रस्सी से बांध दिया। इसके बाद मगरमच्छ को घसीटते हुए आबादी से दूर ले जाया गया।

पहले भी घनी आबादी में दिख चुका है मगरमच्छ

हाल ही में मिर्जापुर के मनिगढ़ा गांव में जुलाई के महीने में छह फीट मगरमच्छ दिखने से हडकंप मच गया था। मगरमच्छ एक घर में घुस गया था। जानकारी मिलने पर वन वुभाग की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से उसे पकड़कर अदवा जलाशय में छोड़ दिया था। वन विभाग के मुताबिक भारी बारिश के कारण मगरमच्छ घनी आबादी की तरफ आ जाते हैं।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button