
- विद्यार्थी संगम में छात्रों को पढ़ाया गया राष्ट्रवाद का पाठ
लखनऊ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 75वें वर्ष एवं आजादी के अमृत महोत्सव के निमित्त अभाविप लखनऊ महानगर के तत्वावधान में लखनऊ विश्वविद्यालय में विद्यार्थी संगम संपन्न हुआ। विद्यार्थी संगम में छात्रों को राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राहुल गौर ने इस अवसर पर कहा कि स्वतंत्रता के साथ-साथ विद्यार्थी परिषद अपने 75 वर्ष पूरे कर रही है। पुनर्निर्माण में विश्वास रखने वाला एकमात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद है। अभाविप छात्रहित में शैक्षिक परिवार को साथ लेकर काम करता है। संगठन का मुख्य उद्देश्य भारत को पुनः विश्व गुरु बनाना है।
राहुल गौर ने कहा कि आज विश्व में भारत के युवाओं की सहभागिता सबसे अधिक है। इसलिए भारत को परम वैभव तक ले जाने की जिम्मेदारी सबसे अधिक युवाओं की है। इसीलिए तो कहते हैं कि कि छात्र कल का नहीं आज का नागरिक है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शरद विवेक ने कहा कि विद्यार्थी परिषद आज का संगठन नहीं अपितु 80के दशक में काम करने वाला संगठन है, जैसे हम आज जी-20 की अध्यक्षता कर भारत को विश्व पटल पर संबोधित कर रहे हैं, उसी प्रकार आगे विभिन्न मध्यम से देश को विश्व अस्तर पर पहुंचाने का कार्य करेंगे।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते अवध प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री अंशुल श्रीवास्तव ने कहा कि आज भारत विश्व में अपनी जो कीर्ति स्थापित कर रहा है, उससे यह स्पष्ट होता है कि भारत की सांस्कृतिक परंपराओं को साथ लेते हुए समाज को पुनः जागृत करने का कार्य हम सभी कर रहे हैं। राष्ट्रीयता का भाव लेकर शताब्दी वर्ष की ओर हम प्रवेश करने जा रहे हैं। विद्यार्थी परिषद में विभिन्न आयामों के माध्यम से हम सभी विद्यार्थी को जोड़ने का कार्य करें।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएवी महाविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष चारु मिश्रा ने किया। कार्यक्रम का संचालन प्रांत मंत्री अक्षय प्रताप सिंह ने किया।
कार्यक्रम में विभाग संगठन मंत्री सत्यम मिश्रा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मुस्कान उपाध्याय, प्रदेश मीडिया संयोजक शिवम सिंह सम्राट, प्रदीप मौर्य, प्रणव कांत सिंह, मोहम्मद हमजा, अनिवेष सिंह, रजत रैकवार, आदर्श यादव, उज्ज्वल, विराट पाण्डेय, रजत व युवराज प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।