अन्य

अधिशाषी अधिकारी नवीन कुमार सिंह ने की अपील – नगर को साफ – सुथरा बनाने में सहयोग करें नगर वासी।

ख्वाजा एक्सप्रेस - शोहरत गढ़ - सिद्धार्थ नगर। 01फरवरी से प्रारंभ हुए दस्तक अभियान का असर नगर पंचायत शोहरतगढ़ में भी दिखना प्रारंभ हो गया है । जिसके तहत वार्डों में सुब्ह के समय नगर पंचायत के कूड़ा संग्रहण वाहन , स्वच्छ भारत मिशन के स्लोगन को गाते हुए दस्तक अभियान के झंडे बैनर को साथ में लेकर घर - घर से गीले व सूखे कूडे को अलग अलग संग्रहित कर रहे हैं। जिसके पीछे नगर पंचायत के जिम्मेदार कर्मचारी वार्डों के सम्मानित नागरिकों के साथ लोगों में स्वछता की अलख जगाने हेतु घर घर दस्तक दें रहे हैं। इस सम्बंध में जब अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत शोहरतगढ़ नवीन सिंह से वार्ता किया गया तो उन्होंने स्पष्ट किया कि अभी लोगों को गीले और सूखें कूडे को अलग - अलग करके नगर पंचायत के वेस्ट कलेक्टर को देने हेतु प्रशिक्षण एवं जागरूक किया जा रहा है। सभी नागरिकों से अपील किया जा रहा है कि कूड़ा नगर पंचायत के वाहनों में ही डालें और वाहन के गुजरने के पश्चात सड़क पर न फेकें ।उसे घर पर डस्ट विन में ही रखें। स्वच्छता में नगर पंचायत का सहयोग करें जिससे नगर को बेहतर बनाया जा सके।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button