उत्तर प्रदेशझाँसी

प्रदेश में गौवंशों की दुर्दशा, सरकार विफल : उमा भारती

  • कहा- सरकार मेरी बात माने तो होगी बड़ी जीत
  • शराब बंदी और बुन्देलखंड राज्य को लेकर मुहिम रहेगी जारी

झांसी। मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री,पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा की फायर ब्रांड कही जाने वाली उमा भारती ने झांसी में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने गौवंश की दुर्दशा को लेकर सरकार को विफल बताया। उन्होंने कहा कि यदि सरकार शराब बंदी करे और गौवंश की दुर्दशा सुधार सके तो बड़ी जीत होगी। नहीं तो इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ेगा। वह मऊरानीपुर के रौनी स्थित केदारेश्वर महादेव मंदिर में गौ अदालत में शामिल होने जा रहीं थी।

पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि शराब के नकारात्मक लक्षण यही है कि इससे गरीब परिवार बर्बाद हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि करोड़ों गौवंश अनाथ हो गए हैं। इन्हें गौशालाओ में रखा जा सकना संभव नहीं है। इनको तो गौपालक ही सुरक्षित रख सकते हैं। इसके लिए ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देना होगा। ऑर्गेनिक खाद से मुक्ति पाकर गोबर का खाद खेत में प्रयोग कर खेती कर होने बाली बड़ी बड़ी बीमारियों से बच सकते हैं।

गौशालाओं में बीमार पशु ही सुरक्षित रह सकते हैं। करोड़ों की संख्या में गौवंश मारा-मारा फिर रहा है। सरकार द्वारा गौपालक योजना चलानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अभी मैं सरकार में नही हूं लेकिन भाजपा की हूं। अगर सरकार मेरी बात मानकर शराब बंदी को लेकर कदम उठाए तो 2003 से भी बड़ी जीत कोई नहीं टाल सकता। लेकिन अगर इस पर कोई ध्यान नहीं दिया तो नुकसान पक्का है। इसको लेकर केंद्र सरकार को भी अवगत करा दिया गया है।

उन्होंने कहा शराब को धार्मिक स्थल,स्कूलों व बस्ती से कम से कम एक किलोमीटर दूर ही रहना चाहिए। उनसे जब बुंदेलखंड राज्य बनाने के लिए पूछा गया तो उन्होंने बताया बुंदेलखंड राज्य बनाना तो उनकी राजनीति में आने से पहले से मुद्दा चला आ रहा है। इसको तो उठाना ही चाहिए । हम सबके साथ है लेकिन बुंदेलखंड राज्य में मध्य प्रदेश के लोग शामिल नहीं होना चाहते हैं।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button