अयोध्याउत्तर प्रदेश

अयोध्या: कोर्ट पहुंचा कुमारगंज फ्लाईओवर का मामला, डीएम से रिपोर्ट तलब

अयोध्या। कुमारगंज में बन रहे फ्लाईओवर का मामला अब हाईकोर्ट पहुंच गया है। समाजसेवी राजन पांडेय ने हाइकोर्ट में एक पीआईएल दाखिल करवा दी है। कोर्ट ने पूरे मामले पर अब जिलाधिकारी से रिपोर्ट तलब की है।

दरअसल शिवनाथपुर स्थित प्राइमरी पाठशाला को लेकर एनएचआई और पीएनसी द्वारा यह कहा गया है कि यहां पर कोई प्राइमरी पाठशाला नहीं है। कोई मैदान नहीं है। पीएनसी द्वारा दी गई रिपोर्ट को उच्च न्यायालय में एक पीआईएल अधिवक्ता वीरेंद्र दुबे के द्वारा दाखिल की गई। कोर्ट ने अयोध्या जिलाधिकारी से कहा है कि वह अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट करें कि प्राइमरी पाठशाला है या नहीं और फ्लाईओवर बनने से गांव वालों को कोई असुविधा तो नहीं होगी। साथ ही पीएनसी और एनएचएआई के अधिकारियों से भी इसी संदर्भ में शपथ पत्र देने को कहा है।

पूरे फ्लाईओवर में मात्र एक तरफ आबादी है। दूसरी तरफ नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय की जमीन है। शिवनाथ पुर गांव वालों की दिक्कत ये है कि जहां से दोनों तरफ आबादी शुरू होती है वहीं तक फ्लाईओवर रोक करके दीवार दोनों तरफ बना दी जा रही है। इस मामले को लेकर के सांसद लल्लू सिंह के पास दर्जनों बार ग्रामीण गए, लेकिन उन्होंने एक नहीं सुनी।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button