उत्तर प्रदेशगोरखपुर

सीएम के कार्यक्रम स्थल का डीएम ने किया अपने सहयोगियों के साथ निरीक्षण

गोरखपुर। प्रस्तावित खोराबार आवासीय एवं मेडिसिटी योजना के शिलान्यास प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कर कमलों द्वारा नवरात्रि में प्रबल संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी कृष्ण करुणेश अपने सहयोगी अधिकारियों जीडीए उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर सीडीओ संजय कुमार मीना पुलिस अधीक्षक नगर कृष्ण विश्नोई के साथ खोराबार कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। जिससे गोरखपुर वासियों को मूलभूत सुविधाओं युक्त आवास मिल सकेगा।विकास प्राधिकरण (जीडीए) की ओर से प्रस्तावित खोराबार आवासीय एवं मेडिसिटी योजना का करदायी संस्था ढांचागत विकास करेगी और इसके बदले में प्राधिकरण उसे भूखंड उपलब्ध कराएगा।

खोराबार में 175 एकड़ में आवासीय एवं मेडिसिटी योजना विकसित करने की योजना को अमली जामा पहनाने के लिए नवरात्रि मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कर कमलों द्वारा भूमि पूजन किया जाएगा उससे पूर्व जिलाधिकारी ने अपने सहयोगियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। प्रस्तावित इस योजना के 100 एकड़ क्षेत्रफल में आवासीय जबकि 75 एकड़ में मेडिसिटी विकसित होगी।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button