उत्तर प्रदेशगोरखपुर

डेढ़ दर्जन से अधिक थाना प्रभारियों को एसएसपी ने किया इधर से उधर

गोरखपुर l कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर ने रविवार की रात 6 सीओ और 15 थानेदारों को इधर से उधर कर दिया। 5 थानेदारों से थानों की जिम्मेदारी छिन ली गई। एक को एसएसपी ने अपना पीआरओ बनाया तो दूसरे को एसओजी टीम की कमान सौंपी। जबकि, 3 अन्य थानेदारों को पुलिस लाइन में भेज दिया। जबकि, 4 नए पर पर भरोसा जताते हुए उन्हें थानों की जिमेदारी सौप दी है।

एसएसपी ने सीओ कैंपियरगंज श्यामदेव को आकिक पुलिस ऑफिस बनाया है। जबकि, सीओ कोतवाली रत्नेश्वर सिंह को कैंपियरगंज सर्किल की कमान सौंप दी। वहीं, सीओ गोला जगतराम कन्नौजिया को कोतवाली सर्किल भेजा गया है। इसी तरह सी ओ मंदिर सुरक्षा अजय कुमार सिंह को गोला सर्किल की कमान सौंपी गई है। अब मंदिर की सुरक्षा की कमान सीओ खजनी रहे अनिल कुमार सिंह संभालेंगे। वहीं जितेंद्र कुमार शर्मा को एसएसपी ने खजनी सर्किल की जिम्मेदारी सौंपी है।

रणधीर मिश्रा कैंट और अंजूल चतुर्वेदी बनें इंस्पेक्टर कोतवाल इंस्पेक्टर सुधीर सिंह को चौरी चौरा मनोज कुमार पांडेय को शाहपुर थाने की जिमेदारी दी इंस्पेक्टर कोतवाली रणधीर मिश्रा इंस्पेक्टर कैंट बनाए गए हैं। कोतवाली थाने की जिम्मेदारी अब रिट सेल प्रभारी रहे इंस्पेक्टर अंजुल चतुर्वेदी को दी गई है। जबकि, इंस्पेक्टर कैंट शशिभूषण राय को रामगढ़ताल थाने भेज दिया गया। वहीं, इंस्पेक्टर रामगढ़ताल सुधीर सिंह को चौरीचौरा थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

एसओजी टीम के प्रभारी बने मधुप मिश्रा इसी तरह चौरीचौरा इंस्पेक्टर रहे संजय कुमार सिंह को गुलरिहा भेजा गया। जबकि, गुलरिहा इंस्पेक्टर रहे मनोज कुमार पांडेय को इंस्पेक्टर शाहपुर बनाया गया है। वहीं, शाहपुर इंस्पेक्टर रहे मधुप मिश्रा एसओजी टीम के प्रभारी बनाए गए हैं। वहीं, इंस्पेक्टर बड़लहलगंज जय नारायण शुक्ला को खोराबार इंस्पेक्टर तो खोराबार इंस्पेक्टर रहे कल्याण सिंह सागर को बड़हलगंज थाने का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा अपराध शाखा इंस्पेक्टर सुबोध को इंस्पेक्टर खजनी बनाया गया।

जबकि, खजनी थाना प्रभारी रहे सब इंस्पेक्टर संजय मिश्रा को एसएसपी ने अपना पीआरओ बनाया है। इसके साथ ही तीन थानेदारों पर गाज भी गिर गई। इंस्पेक्टर उरुवा सुनील कुमार, इंस्पेक्टर गगहा संदीप सिंह और इंस्पेक्टर कैंपियरगंज भूपेंद्र सिंह से थानेदारी छिनते हुए एसएसपी ने इन्हें पुलिस लाइन से अटैच कर दिया। जबकि, एसओजी टीम के प्रभारी रहे एसआई मनीष यादव को सिकरीगंज का थानेदार, रेलवे चौकी इंचार्ज एसआई अरविंद सिंह को उरुवा का थानेदार और एसपी सिटी के वाचक एसआई महेंद्र मिश्रा को सहजनवा का नया थानेदार बनाया गया है। वहीं, सिकरीगंज थाना प्रभारी रहे एसआई राजकुमार सिंह को कैंपियरगंज का थानेदार, सहजनवा थानेदार रहे एसआई नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव को पिपराइच का थानेदार बनाया गया। जबकि, पिपराइच थाना प्रभारी रहे एसआई सूरज सिंह को थानाध्यक्ष गगहा बनाया गया।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button