उत्तर प्रदेशकुशीनगर
कुशीनगर में भीषण अग्निकांड: आग लगने से चार बच्चों सहित 5 लोगों की मौत, एक ही परिवार के मृतक

कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में भीषण अग्निकांड हो गया है। जहां 6 घरों में आग लगने से 4 बच्चों सहित 5 लोगों की मौत हो गई है। सभी मृतक एक ही परिवार के है। वहीं 3 लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं। जिन्हें अस्पताल भर्ती कराया गया है। मामला रामकोला के मठिया गांव का है। अभी तक आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जाहिर किया है।