उत्तर प्रदेशबहराइच

बहराइच : टैंकर ने बाइक में मारी टक्कर, दो की मौत-एक घायल

जरवल/ बहराइच। लखनऊ बहराइच मार्ग पर देर रात को अनियंत्रित टैंकर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। सभी को गंभीर हालत में लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक घायल का इलाज क्या चल रहा है। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जरवल रोड थाना अंतर्गत जरवल नगर पंचायत के मोहल्ला कटरा निवासी राशिद कुरैशी (22) पुत्र बदरुद्दीन कुरैशी, फरहान (24)  पुत्र सलीम निवासी सराय मोहल्ला और गुफरान (25) मित्र थे। शनिवार रात को सभी एक बाइक पर सवार होकर चाय पीने के लिए बाराबंकी जनपद के रामनगर में स्थित ढाबे के लिए जा रहे थे।

लखनऊ बहराइच राजमार्ग पर जरवल रोड थाना क्षेत्र के रिठौरा गांव के पास रात 11 बजे सामने सा आ रही टैंकर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को आसपास के लोगों की मदद से पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद में भर्ती कराया। यहां हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।

लखनऊ ट्रामा सेंटर में राशिद कुरैशी और फरहान की मौत हो गई। जबकि गुफरान का इलाज चल रहा है। मित्रों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। टैंकर चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button