उत्तर प्रदेशजौनपुर

जौनपुर: मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी गौ तस्कर सहित पांच गिरफ्तार

जौनपुर। यूपी के जौनपुर जिले में खुटहन और खेतासराय थाने की पुलिस की संयुक्त टीम ने गौ तस्कर गैंग के साथ हुई मुठभेड में 25 हजार के इनामी तस्कर सहित पांच को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि गौ-तस्करो के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में खुटहन व खेतासराय थाना की संयुक्त टीम द्वारा पांच गौ-तस्करो को शनिवार देर रात पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में गौ-तस्कर 25 हजार रुपए के इनामी सरफराज उर्फ बब्लू घायल सहित पांच तस्कर गिरफ्तार किये गये हैं। उनके कब्जे से एक पिकअप, 6 राशि गौवंश,दो तमंचा 315 बोर, 3 कारतूस 315 बोर, 7500 रुपये नगद बरामद किये गये हैं।

उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा रात्रि चेंकिंग के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि शातिर दुर्दान्त गौ-तस्करो का गैंग गोसाईपुर नहर पुलिया की तरफ से आ रहे है। सूचना पर उक्त टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए मरहट नहर के पास पहुच कर उक्त गौ-तस्करो के गैंग के आने का इन्तजार करने लगे तभी वहा से बेहद तेज रफ्तार से एक वाहन आता दिखाई दिया।

पुलिस द्वारा इनको रोकने का प्रयास करने पर पिकप मे बैठे बदमाशो द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया। फायरिंग के जवाब में आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा ललकारने पर पिकप पर सवार सभी बदमाश गाड़ी से उतरकर खेत की तरफ फायरिंग करते हुए भागने लगे जिस पर पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ फायर किया गया जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल होकर गिर पड़ा व अन्य चार बदमाशो को घेराबन्दी कर गिरफ्तार किया गया। वहीं एक अन्य बदमाश अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गया।

उन्होंने कहा कि घायल बदमाश सरफराज उर्फ बबलू पुत्र अबुलैश ग्राम असरफपुर उसरहटा थाना शाहगंज जनपद जौनपुर को बाद प्राथमिक उपचार सी.एच.सी.करंजाकला से सदर अस्पताल जौनपुर के लिये रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सरफराज उर्फ बबलू पुत्र अबुलैश ग्राम असरफपुर उसरहटा थाना शाहगंज जनपद जौनपुर, शहाबुद्दीन पुत्र इसरार अहमद ग्राम रोवा थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ, सबील पुत्र रियाज अहमद ग्राम रोवा थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ, मो. कासिफ उर्फ सोनू पुत्र शहाबुद्दीन ग्राम सेठुआपारा थाना खुटहन जनपद जौनपुर और इसरार उर्फ चुन्नू पुत्र इजहार उर्फ मो. जहीर ग्राम हरिकापुरा थाना खुटहन जनपद जौनपुर हैं।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button