अयोध्याउत्तर प्रदेश

अयोध्या: रामपथ की तरह परिक्रमा मार्गों पर मुआवजा वितरण के लिए लगेंगे दस स्थानों पर कैंप

अयोध्या। पंचकोसी और चौदहकोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण से संबंधित कार्यों में भूमि बैनामे की प्रगति काफी धीमी चल रही है। मामले का संज्ञान लेते हुए मंडलायुक्त गौरव दयाल ने सभी प्रभावित भूस्वामियों से सहमति प्राप्त करते हुए जुलाई के प्रथम सप्ताह तक हर हाल में सभी बैनामे पूरे करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि रामपथ की ही तरह परिक्रमा मार्गों में दस अलग-अलग स्थानों पर अस्थाई कैंप लगाकर मुआवजा वितरण में तेजी लाई जाए। इसके लिए लोक निर्माण विभाग, राजस्व विभाग व रजिस्ट्री विभाग की संयुक्त टीम को लगाया गया है।

गौरव दयाल रविवार को आयुक्त कार्यालय सभागार में चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण संबंधी कार्यों के प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने भूमि एवं भवनों के मुआवजे तथा आरएंडआर के भुगतान के तत्काल बाद भवन स्वामियों एवं दुकानदारों की सहमति से ध्वस्तीकरण का कार्य भी तेजी से कराने के निर्देश दिए। चौड़ीकरण की जद में आने वाले पेड़ों को काटने से पूर्व उन्हें भली भांति जांचने व चिह्नांकन के उपरांत जिलाधिकारी के साथ निरीक्षण करने के बाद ही पेड़ों को काटने के निर्देश दिए हैं। रामपथ, जन्मभूमि पथ व भक्ति पथ के कार्यों की भी समीक्षा की गई।

बैठक में उपस्थित जिलाधिकारी नितीश कुमार ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि परिक्रमा पथों के चौड़ीकरण से प्रभावित भूस्वामियों को मुआवजा वितरण में लगी सभी टीमों में पर्याप्त कर्मी (जेई, कानूनगो, लेखपाल आदि) हों। प्रत्येक टीम को रोजाना सहमति/बैनामा/मुआवजा भुगतान का लक्ष्य निर्धारित किया जाए तथा सभी टीमें लक्ष्य के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करें तथा रोजाना के प्रगति की स्थिति से अवगत भी कराएं। जिन-जिन टीमों की प्रगति धीमी रहेगी उन्हें दिन के कार्य उपरांत मीटिंग हेतु बुलाया जाएगा और धीमी प्रगति कारण भी पूछा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रभावित भू स्वामियों को किसी भी प्रकार की समस्या न होने पाए इसका विशेष ध्यान रखा जाय। भक्तिपथ के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button