उत्तर प्रदेशलखनऊ

बलरामपुर अस्पताल में मरीज की मौत, हंगामा

लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल में गुरुवार रात मरीज की मौत होने होने के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। परिजन गलत इलाज का आरोप लगा रहे थे। वहीं, संविदा पर तैनात नर्स ने मारपीट का आरोप लगाते हुए वजीरगंज थाने में तहरीर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

उन्नाव हसनगंज के मोहान रोड निवासी अमन (11) को तेज बुखार की शिकायत पर परिजनों ने बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया था। पिता लियाकत के मुताबिक अमन की हालत काफी गंभीर थी। वह ऑक्सीजन पर था। गुरुवार रात आठ बजे तक वार्ड में आउटसोर्स पर तैनात नर्स चित्रा, सुजान सिंह, विभा राय और वार्ड आया रीता ड्यूटी कर रही थीं।

आरोप है कि इलाज में लापरवाही के चलते उसकी मौत हो गई। वहीं, नर्सों का आरोप है कि परिवारीजनों बिना बताए अमन के मुंह में लगे ऑक्सीजन मॉस्क को निकाल दिया। इससे मरीज बेहोश हो गया। मरीज की हालत देखकर ऑन ड्यूटी डॉक्टर को बुलाया। डॉक्टर के पहुंचने से पहले ही तीमारदारों ने नर्स चित्रा का गला दबाते हुए मारपीट व गाली गालौज करते हुए हंगामा करने लगे। किसी तरह मौजूद अन्य स्टाफ ने तीमारदारों के चंगुल से नर्स चित्रा को बचाया।

इस बीच जैसे-तैसे डॉक्टर ने बच्चे की जांच की तो पाया की बच्चे की मौत हो चुकी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। परिजन बच्चे का शव लेकर चले गए। अब इस मामले में शुक्रवार को पीड़ित कर्मचारियों ने वजीरगंज पुलिस को तहरीर दी है।

मामले की जानकारी हुई है। यदि पीड़ित नर्स शिकायत करती है तो जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

डॉ. अतुल मेहरोत्रा, सीएमएस बलरामपुर

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button