29 July in the pages of history
29 July in the pages of history

इतिहास के पन्नों में 29 जुलाईः उत्तर भारत के सात राज्यों का ब्लैकआउट किसे भूल सकता है

देश-दुनिया के इतिहास में 30 जुलाई की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। साल 2012 की यह तारीख दुनियाभर में सबसे खराब ब्लैकआउट के रूप में जानी जाती है। हुआ यह था कि भारत के कई राज्यों में अचानक रात ढाई बजे बिजली चली गई। हालांकि भारत में बिजली का गुल हो जाना कोई बड़ी या नहीं बात नहीं है लेकिन अगर एक साथ पूरे उत्तर भारत के सात राज्यों की बिजली गुल हो जाए तो यह जरूर बड़ी बात है। दरअसल 30 जुलाई, 2012 को उत्तरी ग्रिड में खराबी के कारण दिल्ली, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में एक साथ बिजली गुल होने से 36 करोड़ लोग प्रभावित हुए। कई ट्रेनों को बीच रास्ते में रोकना पड़ा। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मेट्रो सेवा थम गई। मेट्रो न चलने से दिल्ली की रफ्तार जैसे रुक सी गई। बिजली पर निर्भरता का असर पहली बार इतने बड़े पैमाने पर महसूस किया गया।

देश में बिजली का ट्रांसमिशन 49-50 हर्ट्ज की फ्रीक्वेंसी पर होता है। जब भी ये फ्रीक्वेंसी उच्चतम या न्यूनतम स्तर तक पहुंच जाती है तो पावर ग्रिड फेल होने का खतरा बढ़ जाता है। इस स्थिति में ट्रांसमिशन लाइन पर ब्रेकडाउन लग जाता है, जिसे ग्रिड फेल होना कहते हैं। ग्रिड फेल होते ही बिजली की सप्लाई रुक जाती है। ग्रिड के ध्वस्त होने की इस घटना ने देश में एक मजबूत और लचीला बिजली ट्रांसमिशन नेटवर्क स्थापित करने के लिए एक चेतावनी के रूप में काम किया। भारत में पांच बिजली ग्रिड हैं-उत्तरी, पूर्वी, उत्तर-पूर्वी, दक्षिणी और पश्चिमी। दक्षिणी ग्रिड को छोड़कर ये सभी बिजली नेटवर्क आपस में जुड़े हुए हैं। इसलिए दक्षिण भारत इस घटना से अप्रभावित रहा। ग्रिड में स्थिति 20 घंटे में सामान्य हो पाई।

Also read this: इस साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1,000 रन का आंकड़ा छूने वाले पहले खिलाड़ी बने यशस्वी जायसवाल

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1836: अमेरिका के हवाई में अंग्रेजी भाषा का पहला अखबार प्रकाशित हुआ।

1909: राइट बंधुओं ने सेना के लिए पहला विमान बनाया।

1930: एनबीसी रेडियो पर डेथ वैली डेज का पहला प्रसारण।

1942: जर्मन की सेना ने बेलारूस के मिंस्क में 25,000 यहूदियों की हत्या की।

1957: एक्सपोर्ट रिस्क इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (प्राइवेट) लिमिटेड की स्थापना।

1966: इंग्लैंड ने फुटबॉल का विश्वकप पहली बार जीता।

1980: वानुआतु देश को स्वतंत्रता मिली।

2000ः संयुक्त राष्ट्र ने इजराइल द्वारा खाली किए क्षेत्रों में शांति सेना की तैनाती प्रारम्भ की।

2001ः श्रीलंका सरकार का मुक्ति चीतों पर प्रतिबंध हटाने से इनकार।

2002ः कनाडा ने अलकायदा सहित सात संगठनों को आतंकवादी संगठन घोषित किया।

2004ः भारत और पाकिस्तान के बीच तुलबुल परियोजना पर बातचीत बिना किसी सहमति के समाप्त।

2004ः पाकिस्तान के तत्कालीन मनोनीत प्रधानमंत्री शौकत अजीत आत्मघाती हमले में बाल-बाल बचे।

2006ः हालीवुड अभिनेत्री पामेला एडंरसन ने गायक किड रॉक से विवाह किया।

2007ः चीन के वैज्ञानिकों ने झेंगझाऊ में लगभग 50 लाख साल पुरानी चट्टानों की खोज की।

2008ः नेपाल के तत्कालीन कार्यवाहक प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला को कोलंबो में आयोजित सार्क शिखर सम्मेलन में अपने देश का प्रतिनिधित्व करने की अनुमति मिली।

2012: भारत के उत्तरी ग्रिड में खराबी से दिल्ली सहित सात राज्यों में बिजली गुल। 36 करोड़ लोग प्रभावित।

जन्म

1886: देश की पहली महिला विधायक और समाज सुधारक एस. मुथुलक्ष्मी रेड्डी।

1887ः उड़िया साहित्यकार पद्मश्री अर्टाबल्लाभा मोहंती।

1923ः इतिहासवेत्ता और सौंदर्यशास्त्री गोविन्द चन्द्र पाण्डेय।

1927ः गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री माधवसिंह सोलंकी।

निधन

1771ः अठारहवीं शताब्दी के प्रसिद्ध अंग्रेजी कवि थॉमस ग्रे।

1979ः भारतीय औषध विज्ञानी और आर्थोपेडिक सर्जन बिष्णुपद मुखर्जी।

2019ः भारत के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री सुबीर गोकर्ण।