BJP workers from Meerut leave to surround Rahul Gandhi's residence in Delhi
BJP workers from Meerut leave to surround Rahul Gandhi's residence in Delhi

दिल्ली में राहुल गांधी का आवास घेरने मेरठ के भाजपा कार्यकर्ता रवाना

मेरठ: भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ता गुरुवार को कांग्रेस नेता और नेता विपक्ष राहुल गांधी के आवास का घेराव करेंगे। इसके लिए मेरठ से भी भाजपा कार्यकर्ता दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरक्षण को लेकर अमेरिका में दिए गए बयान को लेकर पिछड़े वर्ग के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। इस आक्रोश को भुनाने के लिए भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने कमर कस ली है। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने गुरुवार को दिल्ली में राहुल गांधी के आवास का घेराव करने की घोषणा की है। इसके लिए देश भर से भाजपा कार्यकर्ता दिल्ली जा रहे हैं। मेरठ से भी गुरुवार को पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ता दिल्ली के लिए रवाना हुए।

Also read this: कांग्रेस के डीएनए में है आरक्षण का विरोध : मोदी

बागपत रोड स्थित हरमन सिटी में भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय से बसों और गाड़ियों में सवार होकर हजारों कार्यकर्ता दिल्ली के लिए गए। पश्चिम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी जिलों से पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ता दिल्ली जा रहे हैं। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष हरवीर पाल, भाजपा के महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के महानगर अध्यक्ष विनोद उपाध्याय ने काफिले को हरी झंडी दिखाकर दिल्ली के लिए रवाना किया।