मनोरंजन
Extraction 3 में हेम्सवर्थ की वापसी

हॉलीवुड फिल्म Extraction 3 को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। इस फिल्म में क्रिस हेम्सवर्थ एक बार फिर अपने दमदार एक्शन अवतार में वापसी करने जा रहे हैं।
‘Extraction’ सीरीज में टायलर रेक के किरदार से दर्शकों का दिल जीत चुके हेम्सवर्थ इस बार भी खतरनाक मिशन और जबरदस्त स्टंट्स के साथ नजर आएंगे। फिल्म के पिछले पार्ट्स को मिली सफलता के बाद तीसरे पार्ट से भी फैंस को काफी उम्मीदें हैं।
खास बात यह है कि इस बार फिल्म में मार्वल से जुड़े एक और एक्टर की एंट्री की खबर है, जिससे फिल्म का रोमांच और बढ़ गया है। हालांकि, उस एक्टर के नाम का आधिकारिक खुलासा अभी नहीं हुआ है।
फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है और उम्मीद की जा रही है कि ‘Extraction 3’ एक बार फिर एक्शन और थ्रिल का नया स्तर स्थापित करेगी।



