मनोरंजन

‘सत्यप्रेम की कथा’ हुई 100 करोड़ क्लब में शामिल !

हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ दर्शको के मन को भा गई। भूल भुलैया 2 के बाद कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की जोड़ी को इस फिल्म में भी दर्शको का भरपूर प्यार मिला।

सत्यप्रेम की कथा : बॉक्सऑफिस कलेक्शन

बात करे इस फिल्म के बॉक्सऑफिस कलेक्शन की तो ये फिल्म अब 100 करोड़ की कमाई वाले क्लब में शामिल हो गई है। इतना ही नहीं ये इस साल (2023 ) की चौथी हिट फिल्म बन चुकी है। फिल्म की कहानी प्रेम कथा पर आधारित है , और बॉलीवुड में ऐसी फ़िल्मी खूब चर्चा बटोरती है।

कलेक्शन में आया उछाल

इस फिल्म में बॉलीवुड के बड़े सितारे नज़र आये थे जिनमे शामिल है – कार्तिक आर्यन ,कियारा आडवाणी, सुप्रिया पाठक, शिखा तल्सानिया, रितु शिवपुरी, गजराज राव। इन सभी कलाकारों ने अपने किरदारों को बखूबी निभाया। बीते रविवार को फिल्म ने अच्छी कमाई की , इस फिल्म ने केवल एक दिन में 5.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। और इसका पूरा कलेक्शन रविवार को 60 करोड़ के पार पहुंच गया। फिल्म को वीकेंड का बखूबी साथ मिला और इसके कलेक्शन में भारी मात्रा में उछाल आ गई।

इस साल की हिट फिल्मो में हुई सामिल

फिल्म के लीड एक्टर कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम के माध्यम से दर्शको का आभार व्यक्त किया और साथ ही ये भी बताया की उनकी ये फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। इस साल रिलीज़ हुई ‘आदिपुरुष’, ‘द केरला स्टोरी’ और ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ के अलावा ‘सत्यप्रेम की कथा’ ऐसी फिल्म है जिसने न केवल भारत में बल्कि विदेशो में भी अच्छी कमाई कर , इस साल की हिट फिल्मो की लिस्ट में अपना नाम शुमार कर लिया। इस फिल्म ने कभी अच्छी कमाई की तो कभी इसकी कमाई में गिरावट आ गई। लेकिन धीरे धीरे ही सही इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड अच्छा कलेक्शन कर लिया।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button