मनोरंजन

उस्मान खान के संगीत से सजा प्यार भरा गीत “जाएं तो जाएं कहाँ” अल्तमश फरीदी ने किया रिकॉर्ड

बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार उस्मान खान के संगीत से सजा एक प्यार भरा गीत “जाएं तो जाएं कहाँ” फेमस सिंगर अल्तमश फरीदी ने अपनी आवाज़ में रिकॉर्ड किया। यह एक बेहद ही प्यारा और खूबसूरत गाना है जिसमें उस्मान खान ने कमाल की मेलोडी दी है।

आयुष्मान खुराना की फ़िल्म ड्रीमगर्ल के सुपर हिट सांग एक मुलाकात फेम सिंगर अल्तमश फरीदी ने इस रोमांटिक सांग को रिकॉर्ड किया। इस म्यूज़िक वीडियो के निर्माता राजा दविन्द्र सिंह और डायरेक्टर सचेन्द्र शर्मा हैं। गाने के गीतकार आमिर अमजद नदीम हैं, जिन्होंने प्रोग्रामिंग भी की है।

मुम्बई के एएमवी रिकॉर्डिंग स्टूडियो में इस गीत की शानदार रिकॉर्डिंग के बाद अल्तमश फरीदी ने कहा कि उस्मान खान ने इस गीत को बड़ी खूबसूरती से कम्पोज़ किया है। इसे गाकर बहुत अच्छा लगा। इस गाने के निर्माता राजा दविन्द्र सिंह और पूरी टीम इसको लेकर बेहद उत्साहित है। हम सब ने काफी मेहनत की है, उम्मीद है कि जब यह रिलीज होगा तो दर्शकों को अवश्य पसन्द आएगा।

संगीतकार उस्मान खान ने बताया कि यह जज़्बात से भरा एक रोमांटिक सांग है। हमारे प्रोड्यूसर राजा दविन्द्र सिंह इस की रिकॉर्डिंग के समय विशेष रूप से गोवा से यहां आए। मैं राजा जी का बहुत शुक्रगुज़ार हूँ कि उन्होंने मुझे इतना बड़ा अवसर दिया है। अल्तमश फरीदी ने इस गाने को दिल से गाया है जिन्होंने बॉलीवुड में पचासों सुपर हिट गाने गाए हैं।

डायरेक्टर सचेन्द्र शर्मा ने कहा कि गाना बेहद प्यारा है जो दिलों को छू लेगा। अल्तमश फरीदी ने इसे बड़ी शिद्दत से गाया है। इसके वीडियो में प्यार की एक कहानी चलेगी। इस गाने के बाद संगीतकार उस्मान खान का एक अलग ही समय आएगा, उन्हें एक ऊंचा मुकाम मिलेगा।

निर्माता राजा दविन्द्र सिंह (Raja Davinder Singh) ने कहा कि इस गीत का जल्द ही वीडियो शूट किया जाएगा। म्यूज़िक वीडियो की पूरी टीम पर मुझे विश्वास है कि एक बेहतर सांग सामने आएगा।

गाने के गीतकार व प्रोग्रामर आमिर अमजद नदीम ने बताया कि अल्तमश फरीदी ने इस गाने को वाकई बहुत ही अच्छे ढंग से गाया है, कमाल का संगीत है। उस्मान खान ने जब पहली बार मुझे इस सांग की धुन सुनाई तो मैंने कहा कि इस गाने को अल्तमश फरीदी ही गाएंगे।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button