मनोरंजन

Varun Dhawan का Janhvi Kapoor को चैलेंज, सुपर मार्केट में एक्ट्रेस ने किया ‘नाच पंजाबन’ डांस, वीडियो वायरल

बॉलीवुड में पैर जमा चुकीं अदाकारा जाह्नवी कपूर का एक वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, जाह्नवी ने हाल ही अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह एक सुपरमार्केट में जमकर डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में जाह्ववी फिल्म जुग जुग जीयो के गाने नाच पंजाबन सॉन्ग पर जमकर डांस करती हुईं नजर आ रही हैं। मजेदार बात यह है कि जाह्नवी कपूर को झूमते देख उनके साथ सुपरमार्केट के मुलाजिम भी डांस करने लगता है।

वीडियो शेयर करते हुए जाह्नवी ने मजेदार कैप्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा, ”सुपरमार्केट में बवाल, क्योंकि वरुण धवन ने मुझे चैंलेज किया था। अब बोलो..जुग जुग जीयो नाच पंजाबन”. अपनी इस पोस्ट में जाह्नवी ने फिल्म जुग जुग जीयो की स्टारकास्ट को टैग किया है। जाह्नवी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया है और फैंस इस पर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि वरुण धवन, कियारा आडवाणी, अनिल कपूर,नीतू कपूर, मनीष पॉल की आगामी फिल्म ‘जुग जुग जियो’ का पहला गाना ‘नच पंजाबन’ बीते शनिवार को ही मेकर्स ने रिलीज किया है। फिल्म का यह गाना एक पार्टी सांग है। फिल्म की बात करें तो ‘जुग जुग जियो’ एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। खास बात यह है कि लम्बे समय से फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के बावजूद अनिल कपूर और नीतू कपूर की जोड़ी पहली बार रुपहले पर्दे पर सबके सामने होगी। फिल्म में कियारा -वरुण की पत्नी के किरदार में नजर आएंगी। जुग -जुग जियो के निर्देशक राज मेहता हैं और यह अगले इस महीने 24 तारीख को रिलीज होगी।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button