उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद पर FIR, भगवा वेश में प्रदर्शन करने पर साधु-संतों की शिकायत पर हुई कार्रवाई

वाराणसी। संसद परिसर में हुए विपक्ष के विरोध प्रदर्शन को लेकर वाराणसी में राजनीतिक और धार्मिक विवाद गहराता जा रहा है। साधु-संतों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव और सांसद अवधेश प्रसाद के खिलाफ कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज की है। पातालपुरी मठ के पीठाधीश्वर जगद्गुरु बालक देवाचार्य के नेतृत्व में साधु-संतों का एक प्रतिनिधिमंडल कोतवाली थाने पहुंचा था, जहां उन्होंने लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

धार्मिक भावनाएं आहत होने का लगाया आरोप

पुलिस उपायुक्त (काशी जोन) गौरव बंसवाल ने बताया कि संसद परिसर में हुए प्रदर्शन को लेकर साधु-संतों की ओर से तहरीर प्राप्त हुई थी। शिकायत के आधार पर राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि संसद परिसर में हुए प्रदर्शन के दौरान धार्मिक प्रतीकों और संत परंपरा से जुड़े स्वरूप का इस्तेमाल किया गया, जिससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुईं।

भगवा वस्त्र और राम मंदिर दान को लेकर जताई आपत्ति

जगद्गुरु बालक देवाचार्य ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान भगवा वस्त्र धारण कर हिंदू संत परंपरा का स्वरूप प्रस्तुत किया गया। साथ ही भगवान श्रीराम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए दान को प्रतीकात्मक रूप से दिखाया गया, जिसे उन्होंने करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा विषय बताया। उन्होंने कहा कि धार्मिक आस्था से जुड़े प्रतीकों को राजनीतिक प्रदर्शन का हिस्सा बनाना संत समाज और श्रद्धालुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है।

कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं ने भी किया प्रदर्शन

इस मामले को लेकर वाराणसी कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं ने भी प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मामले में कार्रवाई की मांग की। फिलहाल पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आगे की कार्रवाई जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर की जाएगी।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button