देशपंजाबबड़ी खबरराज्य

पंजाब में AAP को झटका, खरड़ से विधायक अनमोल गगन मान ने दिया इस्तीफा, राजनीति से संन्यास का किया ऐलान

चंडीगढ़: पंजाब में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। खरड़ से आम आदमी पार्टी की विधायक और पूर्व मंत्री अनमोल गगन मान ने राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान किया है। पूर्व में कैबिनेट में बदलाव के दौरान अनमोल गगन मान को मंत्रीपद से हटा दिया गया था।

फेसबुक पर पोस्ट पर दी जानकारी

अनमोल गगन मान ने फेसबुक पर पोस्ट लिखकर जानकारी दी है कि उन्होंने राजनीति से संन्यास लेने का फैसला किया है और विधायक पद से अपना इस्तीफा भी स्पीकर को भेज दिया है।

Anmol Gagan MaanImage Source : FACEBOOK/ANMOL GAGAN MAAN

भारी मन से राजनीति छोड़ने का फैसला

अनमोल गगन मान राजनीति में आने से पहले पंजाब की नामी गायिका भी रह चुकी हैं। अनमोल गगन ने फेसबुक पर लिखा कि “भारी मन से मैंने राजनीति छोड़ने का फैसला किया है। स्पीकर साहब को निवेदन है कि विधायक पद से दिया गया मेरा इस्तीफा स्वीकार किया जाए। मेरी शुभकामनाएं पार्टी के साथ हैं। मुझे उम्मीद है कि पंजाब सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी उतरेगी।”

अनमोल गगन मान पंजाब विधानसभा में खरड़ विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाली विधायक थीं। उन्होंने आम आदमी पार्टी के टिकट पर 2022 के पंजाब विधान सभा चुनाव में चुनाव जीता था। एक गायिका के रूप में, वह ‘सूट’, ‘घंट पर्पस’ और ‘शेरनी’ जैसे गानों के लिए जानी जाती हैं।

राजनीति में एंट्री

अनमोल गगन मान2020 में आम आदमी पार्टी में शामिल हुईं। एक लोकप्रिय गायिका होने के चलते युवाओं के बीच पार्टी को अपनी पैठ बढ़ाने में मदद मिली। उन्होंने पार्टी के लिए प्रचार गीत भी गाए जो काफी लोकप्रिय हुए।

पहली चुनावी जीत

मान ने 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में खरड़ विधानसभा क्षेत्र से ‘आप’ के टिकट पर चुनाव लड़ा। शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार रणजीत सिंह गिल को 37,718  वोटों के बड़े अंतर से हराकर बड़ी जीत दर्ज की और पहली बार विधायक बनीं।

कैबिनेट मंत्री

उन्हें जुलाई 2022 में मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शामिल किया गया। उन्हें पर्यटन और संस्कृति मामले, निवेश प्रोत्साहन, तथा श्रम जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई।

मंत्री पद से छुट्टी

सितंबर 2024 में भगवंत मान ने पंजाब कैबिनेट में फेरबदल किया। उन्होंने अनमोल गगन मान समेत चार मंत्रियों को मंत्री पद से हटा दिया गया था।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button