उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराज्यलखनऊ

छांगुर बाबा धर्म परिवर्तन मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार, ATS ने सबरोज और शहाबुद्दीन को बलरामपुर से दबोचा

लखनऊ:  छांगुर बाबा धर्म परिवर्तन मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। एटीएस ने सबरोज और शहाबुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया है। ये गिरफ्तारी बलरामपुर से की गई है।

हालही में मनी लॉन्ड्रिंग का खुलासा हुआ था

हालही में ये खबर सामने आई थी कि ईडी की टीम ने छांगुर बाबा और उसके करीबियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अब तक करीब 60 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग का पता लगाया है। इस दौरान कुल 15 ठिकानों पर छापेमारी भी हुई। इस जांच की शुरुआत एटीएस लखनऊ की एफआईआर के आधार पर हुई थी, जिसमें गैरकानूनी धर्मांतरण, विदेशी फंडिंग के दुरुपयोग और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े आरोप लगाए गए थे।

छांगुर बाबा लव जिहाद बिग्रेड चला रहा था

छांगुर बाबा को लेकर चौंकाने वाली बात सामने आई थी। छांगुर बाबा लव जिहाद बिग्रेड चला रहा था। छांगुर ने रशीद नाम के शख्स को लव जिहाद बिग्रेड का कमांडर बनाया था। रशीद छांगुर का गाजी था। छांगुर उसे गाजी कहकर ही बुलाता था। रशीद धर्मांतरण के लिए गाजी का काम कर रहा था।

खुद को बताया था निर्दोष

छांगुर बाबा उर्फ जमालुद्दीन ने बुधवार को अपने खिलाफ लगे आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए दावा किया कि वह निर्दोष हैं और उन्हें कुछ भी नहीं पता। यह टिप्पणी उस समय आई जब उन्हें एटीएस द्वारा मेडिकल जांच के लिए ले जाया जा रहा था।

कौन है छांगुर बाबा? सीएम योगी का भी सामने आया था बयान

छांगुर बाबा उर्फ जमालुद्दीन को एटीएस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया था। उस पर आरोप है कि उसने लालच देकर बड़ी संख्या में लोगों का अवैध धर्मांतरण कराया है।

इस बाबा को लेकर सीएम योगी का भी बयान सामने आया था। सीएम योगी ने कहा था, “आपने देखा होगा किस प्रकार की साजिशें हो रही हैं। अभी बलरामपुर में हम लोगों ने बड़ी कार्रवाई को आगे बढ़ाया। आपने देखा होगा, उसने रेट तय किए, धर्मांतरण के कार्यक्रम को कैसे आगे बढ़ाना है। हिंदुओं में, ब्राह्मणों में, क्षत्रियों में, सिखों में, ओबीसी जातियों में, अनुसूचित जाति-जनजाति के लोगों में, लोगों को कैसे धर्मांतरण करना है, सबके रेट उसने तय किए हुए थे। विदेशों से धनराशि आ रही थीं।”

सीएम योगी ने कहा था, “आप सोचिए, 100 करोड़ से अधिक का ट्रांजेक्शन अब तक उसके 40 खातों में प्राप्त हुआ है और वह लगातार उस अभियान को बढ़ाने का कार्य कर रहा था। इस रूप में देश का स्वरूप बिगाड़ने का काम कर रहे हैं। परिस्थितियां बदली हैं, उद्देश्य उनका वही है जो उस समय था, हां, काम का तरीका उन्होंने बदला है।”

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button