देश

दिल्ली: पत्नी ने प्रेमी देवर के साथ मिलकर की पति की हत्या, इंस्टाग्राम चैट से खुलासा

नई दिल्ली: दिल्ली के द्वारका जिले के उत्तम नगर थाना क्षेत्र के ओम विहार फेस-1 में पत्नी ने प्रेमी देवर के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी और किसी को शक ना हो उसके लिए परिवार को गुमराह करती रही। 35 वर्षीय करण देव की संदिग्ध परिस्थितियों में रविवार को मौत हो गई थी। जिसकी जांच पुलिस कर रही थी लेकिन करण के मौत की गुत्थी तब सुलझी जब परिवार को एक मोबाइल चैट के जरिए उसकी हत्या की साजिश का पता चला। दिल्ली पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

पत्नी ने परिवार को सुनाई थी मौत की झूठी कहानी

परिवार के मुताबिक करण अपनी पत्नी सुष्मिता देव और 6 साल के बेटे के साथ ओम विहार फेस-1 में रहता था। बीते रविवार सुबह सुष्मिता ने करण के माता-पिता का छोटे भाई को सूचना दी कि करण को करंट लग गया है और वह बेहोश है परिजन तुरंत उसे पास के मग्गो हॉस्पिटल ले गए, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने करण को मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। उत्तम नगर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दीनदयाल हॉस्पिटल भिजवाया।

हालांकि पोस्टमार्टम को लेकर सुष्मिता, उसका चचेरा देवर राहुल देव और राहुल के पिता लगातार आनाकानी कर रहे थे। करण के परिवार को शक तब हुआ जब करण के छोटे भाई कुनाल को राहुल ने किसी काम के लिए अपना मोबाइल दिया और इसी दौरान कुनाल ने मोबाइल में सुष्मिता और राहुल के चैट को पढ़ा, जिसके बाद पूरा मामला सामने आ गया।

चैट में उस रात की घटना और हत्या की साजिश के पूरे सबूत मिले। परिवार ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने सुष्मिता और राहुल को हिरासत में लिया। परिवार के मुताबिक, सुष्मिता और राहुल का दो साल से अफेयर चल रहा था। दोनों ने मिलकर करण की हत्या इसलिए की ताकि वे साथ रह सकें और करण की संपत्ति पर कब्जा कर सकें। उत्तम नगर थाना पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और मामले की तफ्तीश जारी है।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button