देशबड़ी खबर

नाबालिग यौन शोषण केस: बृजभूषण को क्लीन चिट, दिल्ली पुलिस ने चार्जशीट की दाखिल, 4 जुलाई को होगी सुनवाई

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने डब्ल्यूएफआई के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों में चार्जशीट दायर की। हालांकि POCSO वाले मामले में बृजभूषण शरण सिंह को राहत मिल गई है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में दिल्ली पटियाला हाउस कोर्ट में कैंसिलेशन रिपोर्ट दाखिल कर दी है। अगली सुनवाई 4 जुलाई को होगी। कैंसिलेशन रिपोर्ट उन मामलों में दायर की जाती है जब कोई पुष्टिकारक साक्ष्य नहीं मिलता है।

बृजभूषण पर नाबालिग महिला रेसलर्स ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी। नाबालिग पहलवान के परिवार ने तो अपना केस वापस ले लिया था लेकिन पहलवान बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी पर अड़े हुए हैं।

नाबालिग पहलवान के मामले पर विशेष लोक अभियोजक अतुल श्रीवास्तव ने कहा कि हमने POCSO मामले में अंतिम रिपोर्ट दाखिल कर दी है। सुनवाई की अगली तारीख 4 जुलाई है।

दिल्ली पुलिस PRO सुमन नलवा ने कहा कि हमने बृजभूषण शरण सिंह के ख़िलाफ़ धारा 354, 354-A एवं D के अंतर्गत चार्जशीट दाखिल की है और विनोद तोमर के ख़िलाफ़ धारा 109, 354, 354 (A), 506 के ख़िलाफ़ चार्जशीट दायर की है। हमने POCSO में शिकायतकर्ता और कथित आरोपी के बयान के तहत कैंसिलेशन रिपोर्ट दाखिल की है।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button